CG New Job Vacancy 2026: इस जिले में निकली 100 पदों पर सीधी भर्ती: बिना परीक्षा पाएँ 18,000 सैलरी वाली नौकरी, 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन

Latest Job 2026: शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले के जिला प्रशासन द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 13 अगस्त 2026 को शासकीय आईटीआई खड़गवां और 14 अगस्त 2026 को शासकीय आईटीआई जनकपुर में आयोजित किया जाएगा। दोनों स्थानों पर कैंप का समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Rojar Mela MCB District: इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनी ‘SHRAMIN TALENT PVT. LTD.’ द्वारा ‘मीटर इंस्टॉलेशन’ (Meter Installation) के कुल 100 पदों पर योग्य पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा, और इनका कार्यक्षेत्र एमसीबी जिला ही रहेगा। इस प्रक्रिया में शामिल होना पूरी तरह से निःशुल्क है।

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती: Rojar Mela MCB 2026

क्र.पदनामपदों की संख्याशैक्षणिक योग्यताआयु सीमावेतनमानकार्यस्थलअनिवार्य शर्तसुविधाएं
1इलेक्ट्रिक मीटर तकनीशियन5010वीं / 12वीं / स्नातक / ITI18 – 35 वर्ष₹15,100 – ₹18,000भरतपुर, जनकपुरबाईक + ड्राइविंग लाइसेंसEPF, इंसेंटिव, पेट्रोल भत्ता (₹3500-5500)
2इलेक्ट्रिक मीटर तकनीशियन5010वीं / 12वीं / स्नातक / ITI18 – 35 वर्ष₹15,100 – ₹18,000खड़गवांबाईक + ड्राइविंग लाइसेंसEPF, इंसेंटिव, मेडिकल, पेट्रोल भत्ता (₹3500-5500)

प्लेसमेंट कैंप आयोजन संबंधी मुख्य जानकारी MCB Job Placement Camp 2026

  • कैंप की तिथियां (Event Dates): 13 अगस्त 2026 (शासकीय आईटीआई खड़गवां) एवं 14 अगस्त 2026 (शासकीय आईटीआई जनकपुर)
  • समय (Time): प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • स्थान (Location): शासकीय आईटीआई खड़गवां एवं शासकीय आईटीआई जनकपुर, एमसीबी (छत्तीसगढ़)

Job Placement Camp MCB: कैंप में शामिल होने के लिए आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल या ‘cgrojgar panjiyan app’ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित आईटीआई परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक: MCB Rojgar Mela Important Links

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदनयहाँ क्लिक करें
पदों की जानकारीयहाँ देखें
रोजगार मेला अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: CG Rajnandgaon Court Bharti 2026: राजनांदगांव जिला एवं सत्र न्यायालय में 23 पदों पर सहायक ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन, Apply Now

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button