मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान

रायपुर। Panchaayat Chunaav 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया के मतदान केंद्र क्रमांक-45 पर वोट डाला।

मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ किया मतदान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए वोट डाला। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे और उन्होंने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।

“मतदान केवल अधिकार नहीं, कर्तव्य भी है”: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मतदान सिर्फ हमारा अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और राज्य के विकास व समृद्धि के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में हर नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है और इसे निभाना सभी का कर्तव्य है।

Also Read: PM Awas Yojana Gramin Survey 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button