CG Police Constable List for Written Exam 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

CG Police Constable List for Written Exam 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल (आरक्षक संवर्ग) भर्ती वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह सूची उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को सफलतापूर्वक पास किया है। अब ये अभ्यर्थी आगामी लिखित परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।

मुख्य विवरण: CG Police Constable Bharti 2025

विवरणजानकारी
विभाग का नामछत्तीसगढ़ पुलिस
पद का नामकांस्टेबल (आरक्षक संवर्ग)
कुल पद5967
भर्ती वर्ष2023-24
लिखित परीक्षा तिथि14 सितम्बर 2025
वेतनमान₹19,500 – ₹62,000/- (लेवल-4)
चयन प्रक्रियाPET, PST, दस्तावेज़ सत्यापन, ट्रेड टेस्ट (यदि लागू), लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षण
नियुक्ति स्थानछत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइटcgpolice.gov.in

वर्गवार रिक्तियों का विवरण (Category Wise Vacancy Details)

वर्गरिक्तियां
सामान्य (General)2291
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)765
अनुसूचित जाति (SC)562
अनुसूचित जनजाति (ST)2349
कुल5967

CG Police Constable List: पात्र अभ्यर्थियों की सूची डाउनलोड करें

जिलाडाउनलोड लिंक
धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, रेल रायपुर, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर📥 डाउनलोड करें
बिलासपुर📥 डाउनलोड करें
कोरबा📥 डाउनलोड करें
मुंगेली📥 डाउनलोड करें
गौरेला, पेंड्रा, मरवाही📥 डाउनलोड करें
रायपुर📥 डाउनलोड करें
अन्य जिले📥 डाउनलोड करें

किनके लिए जारी हुई है पात्रता सूची?

लिखित परीक्षा हेतु जारी की गई सूची उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) सफलतापूर्वक पास की है। विभाग ने PET में प्रदर्शन के आधार पर 15 गुना अधिक अभ्यर्थियों को चयनित कर सूची में शामिल किया है।

धमतरी भर्ती केंद्र से संबंधित विवरण

धमतरी केंद्र (केंद्र क्रमांक 02) से जुड़े जिलों – बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रेल रायपुर, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस अकादमी चंदखुरी और एम.टी. पूल पुलिस मुख्यालय रायपुर – में शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मापदंड परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।

अब इन केंद्रों के योग्य अभ्यर्थियों की 41 पन्नों की सूची जारी की गई है, जिसे अभ्यर्थी cgpolice.gov.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

व्यापम की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र घोषित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद वहीं से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों से अपील

पुलिस विभाग एवं व्यापम बोर्ड की ओर से पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय रहते ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें, जिससे लिखित परीक्षा में किसी प्रकार की रुकावट न हो।

महत्वपूर्ण लिंक

कार्यलिंक
पात्र अभ्यर्थियों की सूची देखने के लिएcgpolice.gov.in
रजिस्ट्रेशन व एडमिट कार्ड डाउनलोडvyapamcg.cgstate.gov.in

Also Read: CG Govt Job 2025: राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती, 100 पदों पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी नियुक्ति

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button