CG Polytechnic Counselling Online Registration 2026: छत्तीसगढ़ पॉलीटेक्निक काउंसलिंग, 11 जून से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

CG Polytechnic Counselling 2026: संचालनालय तकनीकी शिक्षा (DTE), छत्तीसगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर एवं अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 जून 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।

किन पाठ्यक्रमों के लिए होगी काउंसलिंग?

राज्य के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी—

  • डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर (Diploma Engineering & Architecture)
  • CDDM / ID
  • MOM / HMCT
  • डिप्लोमा लेटरल एंट्री (Diploma Lateral Entry)

प्रथम चरण (First Round) काउंसलिंग शेड्यूल

प्रक्रियाप्रारंभ तिथि एवं समयअंतिम तिथि एवं समय
ऑनलाइन पंजीकरण11 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे)15 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
मेरिट सूची जारी16 जून 2026 (शाम 5:00 बजे)
दावा-आपत्ति दर्ज17 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
सीट आवंटन परिणाम19 जून 2026 (शाम 5:00 बजे)
आवंटित संस्था में प्रवेश20 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे)24 जून 2026 (शाम 5:30 बजे)

द्वितीय चरण (Second Round) काउंसलिंग शेड्यूल

प्रक्रियाप्रारंभ तिथि एवं समयअंतिम तिथि एवं समय
ऑनलाइन पंजीकरण26 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे)30 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
मेरिट सूची जारी01 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
दावा-आपत्ति दर्ज02 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
सीट आवंटन परिणाम03 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
आवंटित संस्था में प्रवेश04 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)09 जुलाई 2026 (शाम 5:30 बजे)

संस्था स्तर (Institute Level) काउंसलिंग शेड्यूल

प्रक्रियाप्रारंभ तिथि एवं समयअंतिम तिथि एवं समय
ऑनलाइन पंजीकरण11 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)16 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
मेरिट सूची जारी17 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
मेरिट अनुसार संस्था में उपस्थिति18 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
संस्था द्वारा सीट आवंटन एवं प्रवेश18 जुलाई 2026 (दोपहर 1:00 बजे)21 जुलाई 2026 (दोपहर 1:00 बजे)
रिक्त सीटों पर अंतिम प्रवेश अवसर21 जुलाई 2026 (दोपहर 1:30 बजे)22 जुलाई 2026 (शाम 5:30 बजे)

आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित समय पर आवंटित संस्थान में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। सीट आवंटन प्रारंभिक (Provisional) रहेगा और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश की पुष्टि की जाएगी। टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र को छोड़कर अन्य मूल दस्तावेज वापस कर दिए जाएंगे।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

निर्देशविवरण
सीटें रिक्त रहने पर अगला चरणपर्याप्त सीटें खाली रहने पर ही दूसरा एवं संस्था स्तर का चरण आयोजित किया जाएगा।
एक कोर्स के लिए एक आवेदनकिसी भी पाठ्यक्रम के लिए केवल एक ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा।
प्रत्येक चरण के लिए नया आवेदनहर नए काउंसलिंग राउंड में भाग लेने हेतु अलग से आवेदन करना होगा।
पूर्व प्रवेश स्वतः निरस्तयदि अभ्यर्थी पहले राउंड में प्रवेश लेने के बाद अगले राउंड में भाग लेता है, तो पूर्व प्रवेश स्वतः समाप्त हो जाएगा।
सहायता केंद्र उपलब्धआवेदन संबंधी समस्या होने पर हेल्प सेंटर में मूल दस्तावेजों के साथ सहायता प्राप्त की जा सकती है।
अवकाश में भी सुविधारविवार एवं अन्य सरकारी छुट्टियों में भी हेल्प सेंटर और प्रवेश काउंटर खुले रहेंगे।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

महत्वपूर्ण लिंक: Important link

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
सूचनायहाँ देखें
काउंसलिंग अपडेटयहाँ देखें
सरकारी नौकरी अपडेटयहाँ क्लिक करें

ऑनलाइन काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया स्टेप बॉय स्टेप- वीडियो के माध्यम से देख सकते है-

.Also Read: CG Vyapam WRDT26 Recruitment Online 2026: CG व्यापम जल संसाधन विभाग (अनुरेखक) के विभिन्न पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button