CG Post Matric Scholarship New Student Online Apply 2025: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 नवम्बर तक

छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गया है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की पूरी प्रक्रिया https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि ऑनलाइन आवेदन (नवीन/नवीनीकरण) जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है, जिसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (2025-26) – नए आवेदक

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नामकार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास
छात्रवृत्ति का नामपोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप
शैक्षणिक वर्षवर्ष 2025-26
मिलने वाली अनुमानित राशि₹5000/- तक (निर्धारित नियमों के अनुसार)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (Online)
कैटेगरीकॉलेज स्कॉलरशिप (College Scholarship)
कौन आवेदन कर सकता है?कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी (अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग)
ऑफिशियल वेबसाइटpostmatric-scholarship.cg.nic.in
विभागीय विज्ञापनयहां देखें

निर्धारित तिथि के बाद बंद हो जाएगा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल

विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि 30 नवंबर की निर्धारित तिथि के बाद शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। पोर्टल बंद होने के बाद विद्यार्थियों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा और संस्थाओं को भी ड्रॉफ्ट प्रपोजल या सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। यह समय सीमा सभी छात्रों और संस्थानों को ध्यान में रखनी होगी।

लापरवाही पर संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार

सहायक आयुक्त ने सभी संस्था प्रमुखों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं की जाती है और संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए पूरी तरह से संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। इसलिए, सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई आदि को समय पर प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

आधार सीडेड और एक्टिव बैंक खाता होना जरूरी

छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस (PFMS) के माध्यम से आधार सीडेड बैंक खाते में किया जा रहा है। इसलिए, सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय यह विशेष ध्यान रखना होगा कि उनका बचत खाता सक्रिय (Active) हो और उसमें आधार सीडिंग हो। आधार सीडेड बैंक खाते की प्रविष्टि करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए, अन्यथा छात्रवृत्ति की राशि भुगतान नहीं हो पाएगी।

जीयो टैगिंग अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए वर्ष 2025-26 में संस्थाओं का जीयो टैगिंग किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि जिन संस्थाओं द्वारा जीयो टैगिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी, उक्त संस्थाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय नहीं की जाएगी। यह कदम योजना में पारदर्शिता और संस्थाओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

आवेदन से पहले NSP पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को National Scholarship Portal (NSP) पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा और OTR नंबर प्राप्त करना होगा। इसके बाद ही CG Post Matric Scholarship Portal पर नया रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

पात्रता, राशि और महत्वपूर्ण तिथियां

इस योजना का संचालन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा किया जाता है। कॉलेज में अध्ययनरत एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • शैक्षणिक वर्ष: 2025–26
  • छात्रवृत्ति राशि: अधिकतम 5000 रुपए
  • आवेदन शुल्क: पूरी तरह निःशुल्क
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 अगस्त 2025
  • अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025

आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप

  1. सबसे पहले NSP पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी तथा eKYC पूरा करें।
  2. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद CG Post Matric Scholarship पोर्टल पर जाएं।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5. आवेदन सबमिट होने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालकर कॉलेज में जमा करें।

यदि कोई विद्यार्थी स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकता तो वह नजदीकी ऑनलाइन सेंटर की मदद ले सकता है।

जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे

  • आधार कार्ड और राशन कार्ड
  • कलर फोटो और सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • 10वीं और 12वीं की अंकसूची
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कॉलेज की फीस रसीद और प्रवेश क्रमांक
  • बैंक पासबुक (आधार से लिंक्ड)
  • आवेदन की हार्डकॉपी, जिसे कॉलेज में जमा करना अनिवार्य है

आवेदन में ध्यान रखने योग्य बातें

विद्यार्थियों को आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है

  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही भरें।
  • नए विद्यार्थी नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • 12वीं पास हुए छात्र नवीन श्रेणी में आवेदन करेंगे।
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है।
  • बैंक खाता आधार सीडेड होना अनिवार्य है, इसी खाते में भुगतान होगा।

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन लिंक: Post Matric Scholarship Online Application Link

विवरण (Details)लिंक (Link)
ऑनलाइन आवेदन/पंजीयन लिंक (Cg College Scholarship Portal Registration)ऑनलाइन आवेदन लिंक नीचे दिया गया है।
NSP रजिस्ट्रेशन (OTR) लिंक क्लिक करें
छात्रवृत्ती ऑनलाइन लिंक क्लिक करें

यह छात्रवृत्ति योजना कॉलेज विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई है, ताकि वे बिना आर्थिक बोझ के अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकें।

Also Read: CG New Scheme: छत्तीसगढ़ सरकार की नई योजना: हर वर्ष मिलेंगे ₹5000 रूपये, इस वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button