
CG Pre B.Ed Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित होने वाली प्री बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब व्यापम पोर्टल पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Pre B.Ed Admit Card Download: प्री बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

CG Vyapam Pre B.Ed Admit Card 2026: संक्षिप्त जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा विभाग | CG व्यापम |
| परीक्षा का नाम | प्री बीएड (Pre B.Ed) |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन अवधि | 25 मार्च से 24 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा तिथि | 11 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | 01 जून 2026 |
महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 25 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 01 जून 2026 |
| प्रवेश परीक्षा | 11 जून 2026 |
परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाएं?
| आवश्यक दस्तावेज | विवरण |
|---|---|
| एडमिट कार्ड | डाउनलोड किया गया प्रिंट आउट |
| फोटो पहचान पत्र | आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट |
| पेन | काला या नीला बॉलपॉइंट पेन |
परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें।
- बायोमेट्रिक सत्यापन एवं सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय रखें।
- हल्के रंग के कपड़े पहनकर जाएं।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न ले जाएं।
- किसी भी प्रकार के आभूषण या धातु की वस्तुएं पहनने से बचें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
CG Pre B.Ed Admit Card Download: प्री बीएड प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अभ्यर्थी लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड खोलें।
- “Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| विवरण | लिंक |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| विभागीय सूचना | यहाँ देखें |
| एडमिट कार्ड | डाउनलोड करें |
| अन्य सरकारी नौकरी | यहाँ देखें |
| भर्ती अपडेट | व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें |
महत्वपूर्ण सूचना
प्री बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय एवं अन्य निर्देशों की जानकारी एडमिट कार्ड में अवश्य जांच लें। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।



