CG School Exam Time Table: सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में इस तारीख से त्रैमासिक परीक्षा शुरू, DEO ने जारी की समय-सारिणी

धमतरी: CG School Exam Time Table: जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लिए त्रैमासिक परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। आगामी 15 सितंबर 2025 से पूरे जिले में सीजी बोर्ड पाठ्यक्रम आधारित विद्यालयों में तिमाही परीक्षाएँ एक साथ प्रारंभ होंगी।

Quarterly Exam Time Table: यह परीक्षा विद्यार्थियों के ज्ञान, परिश्रम और तैयारी की पहली बड़ी कसौटी मानी जा रही है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य केवल शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करना ही नहीं, बल्कि छात्रों को आगामी वार्षिक लक्ष्यों के लिए और अधिक दृढ़ संकल्पित करना भी है।

परीक्षा का समय

  • समय: दोपहर 11:00 बजे से 02:00 बजे तक
  • स्थान ग्रहण: 11:00 बजे
  • उत्तर पुस्तिका वितरण: 11:05 बजे
  • प्रश्न पत्र अध्ययन हेतु वितरण: 11:10 बजे
  • उत्तर लेखन कार्य: 11:15 बजे से 02:00 बजे तक

तिमाही परीक्षा का समय-सारिणी (कक्षा 10वीं एवं 12वीं)

तिथिदिनकक्षा 10वीं (हाईस्कूल)कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी)
20/09/2025शनिवारगणित / दृष्टिहीन हेतु संगीत / मूक-बधिर हेतु ड्राइंग एंड पेंटिंगभूगोल / गणित
22/09/2025सोमवारप्रथम भाषा (हिंदी / अंग्रेजी)विशिष्ट हिंदी / अंग्रेजी
23/09/2025मंगलवारहिंदीद्वितीय भाषा (सामान्य हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत)
24/09/2025बुधवारअंग्रेजीकम्प्यूटर एप्लीकेशन, रिटेल मार्केटिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल, सर्विस टेक्निशियन, वाणिज्यिक गणित
25/09/2025गुरुवारसामाजिक विज्ञानसंगठन / अर्थशास्त्र / जीवविज्ञान / फूड एंड न्यूट्रिशन / एनिमल हसबेंड्री व पोल्ट्री फार्मिंग
26/09/2025शुक्रवारसंस्कृत / आईटी / हेल्थकेयर / नया व्यावसायिकराजनीति विज्ञान / रसायनशास्त्र / बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी / साइंस एसेसमेंट / क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर
27/09/2025शनिवारविज्ञानइतिहास / भौतिक शास्त्र / व्यवसाय अध्ययन / फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड / आर्ट्स / गृह विज्ञान

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का संचालन निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से किया जाएगा। सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को समय-सारणी के अनुसार तैयारी पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Also Read: CG Vyapam Tracer Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में अनुरेखक के 37 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button