CG School Exam Time Table: CG स्कूलों के तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी: देखें कक्षा 1 से 12वीं तक की परीक्षाओं की तारीखें

CG School Exam Time Table: छत्तीसगढ़ के शासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए लोक शिक्षा संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तिमाही (Quarterly) और अर्द्धवार्षिक (Half-Yearly) परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। सभी शालाओं में एक समान और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर ‘जिला परीक्षा समिति’ के गठन का निर्देश दिया गया है।

जिला परीक्षा समिति का गठन और उसकी मुख्य जिम्मेदारियां

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की अध्यक्षता में गठित होने वाली इस समिति में सहायक संचालक (प्रशासन) सदस्य सचिव तथा वरिष्ठ प्राचार्य व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे। यह समिति जिले में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से गोपनीय व गुणवत्तापूर्ण प्रश्न-पत्र तैयार कराएगी, परीक्षा से दो दिन पूर्व इनका सुरक्षित वितरण सुनिश्चित करेगी, नकल रोकने के लिए निरीक्षण दल बनाएगी और मूल्यांकन के बाद परिणामों का संधारण करेगी।

परीक्षाओं के लिए निर्धारित समय सीमा

विभिन्न कक्षाओं के लिए परीक्षा का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • माध्यमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
  • हाई व हायर सेकेंडरी स्तर (कक्षा 9 से 12): दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की समय-सारणी (कक्षा 1 से 8)

क्र.तिमाही परीक्षाअर्द्धवार्षिक परीक्षाकक्षा 1 से 5कक्षा 6 से 8
121.09.202601.12.2026हिन्दीहिन्दी
222.09.202602.12.2026गणितगणित
323.09.202603.12.2026अंग्रेजीविज्ञान
424.09.202604.12.2026पर्यावरण / अंग्रेजीअंग्रेजी
525.09.202605.12.2026सामाजिक विज्ञानसामाजिक विज्ञान
626.09.202607.12.2026संस्कृत

हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर की समय-सारणी (कक्षा 9 से 12)

क्र.तिमाही परीक्षाअर्द्धवार्षिक परीक्षाकक्षा 9वींकक्षा 10वींकक्षा 11वींकक्षा 12वीं
121.09.202601.12.2026हिन्दी (प्रथम भाषा)गणितहिन्दी (प्रथम भाषा)अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)
222.09.202602.12.2026अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)हिन्दी (प्रथम भाषा)अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)हिन्दी (प्रथम भाषा)
323.09.202603.12.2026गणितअंग्रेजी (द्वितीय भाषा)भौतिक शास्त्र / भूगोल / व्यवसाय अध्ययनजीवविज्ञान / अर्थशास्त्र / समाजशास्त्र / अन्य
424.09.202604.12.2026विज्ञानसामाजिक विज्ञानरसायनशास्त्र / लेखाशास्त्र / राजनीति विज्ञान / अन्यगणित / कम्प्यूटर एप्लीकेशन / कृषि / गृहविज्ञान / अन्य
525.09.202605.12.2026सामाजिक विज्ञानसंस्कृत / अन्यजीवविज्ञान / अर्थशास्त्र / समाजशास्त्र / अन्यभौतिक शास्त्र / भूगोल / व्यवसाय अध्ययन
626.09.202607.12.2026संस्कृत / अन्यविज्ञानगणित / कम्प्यूटर एप्लीकेशन / कृषि / गृहविज्ञान / अन्यरसायनशास्त्र / लेखाशास्त्र / राजनीति विज्ञान / अन्य
728.09.202608.12.2026व्यावसायिक विषयव्यावसायिक विषयइतिहास / कृषि विज्ञान के तत्व / आहार एवं पोषणइतिहास / कृषि विज्ञान के तत्व / आहार एवं पोषण
829.09.202609.12.2026संस्कृत / अन्यसंस्कृत / अन्य
930.09.202611.12.2026व्यावसायिक विषयव्यावसायिक विषय

नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई

विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा आयोजन, गोपनीयता और समय-सारणी के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Also Read: CG School Education Department Transfer List: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की नई तबादला सूची, देखें ट्रांसफर लिस्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button