
CG School Teacher Holidays News: छत्तीसगढ़ में अब कुछ शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के डीपीआई (निदेशालय लोक शिक्षण) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सहायक शिक्षक एलबी ग्रंथपाल, शिक्षक ग्रंथपाल और ग्रंथपाल वर्ग के कर्मचारियों को गर्मी की छुट्टी में भी स्कूल आकर कार्य करना होगा।
देखिये आदेश:- CG School Teacher

CG School Summer Vacation: डीपीआई के मुताबिक, गर्मी की छुट्टी के दौरान इन शिक्षकों को पुस्तकों का भौतिक सत्यापन, कटी-फटी किताबों की मरम्मत और अगले शैक्षणिक सत्र के लिए पुस्तकों को व्यवस्थित करने जैसे कार्यों में संलग्न रहना होगा। यह निर्णय पुस्तकालयों की बेहतर व्यवस्था और छात्रों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
Also Read: Public Holiday 2025: शासकीय अवकाश का ऐलान: छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, साय सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्या है वजह?



