
जिन क्षेत्रों में स्कूल केवल एक शिफ्ट या एक पाली में संचालित होते हैं, वहां समय को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। अब सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल सुबह 10 बजे शुरू होंगे और शाम 4 बजे छुट्टी होगी। शनिवार के दिन बच्चों को जल्दी स्कूल पहुंचना होगा क्योंकि इस दिन क्लास सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक ही संचालित की जाएगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है ताकि पढ़ाई का निर्धारित कोटा पूरा किया जा सके।
दो पालियों में संचालित स्कूलों का टाइम टेबल
जिन स्कूलों में जगह की कमी या अधिक छात्र संख्या के कारण दो शिफ्ट में पढ़ाई होती है, उनके लिए नियम थोड़े अलग हैं। पहली पाली के विद्यार्थी सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक स्कूल जाएंगे। शनिवार को इनका समय बदलकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

वहीं दूसरी पाली की बात करें तो सोमवार से शुक्रवार तक कक्षाएं दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लगेंगी। शनिवार को दूसरी पाली के छात्रों को सुबह की शिफ्ट में आना होगा और उनकी क्लास 7.30 बजे से 11.30 बजे तक चलेगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है।



