CG Seed Production Subsidy: छत्तीसगढ़ में तिलहन बीज पर किसानों को मिलेगा 1500 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान

CG Seed Production Subsidy: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देते हुए तिलहन बीज उत्पादन और प्रमाणित बीज वितरण पर अनुदान राशि बढ़ा दी है छत्तीसगढ़ किसानों को अब ₹1500 प्रति क्विंटल की दर से अनुदान मिलेगा जो कि पहले ₹1000 था या फैसला कृषक समग्र विकास योजना के तहत दिया गया है और यह अनुराधा राशि एक दशक बाद बढ़ाई गई है।

10 वर्षों बाद मिली किसानों को राहत

2015 से अब तक तिलहन बीज उत्पादन और वितरण पर किसानों को ₹1000 प्रति कुंटल का अनुदान मिल रहा था लेकिन अब राज्य सरकार ने इसे ₹1500 कर दिया है कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा इस निर्णय को लागू किया गया है जिससे बीज उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ होगा।

कृषक समग्र विकास योजना का उद्देश्य

कृषक समग्र विकास योजना का उद्देश्य राज्य के किसने विशेष का छोटे और सीमांत किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है इस योजना के तहत किसानों को प्रमाणित और शंकर बीजों पर उत्पादन मिलता है जिससे उनके उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में पंजीकृत होना आवश्यक है।

संशोधन के तहत बदलाव

नवीनतम संशोधन के अनुसार अब तिलहनी फसलों के प्रजनक से आधार, आधार से प्रमाणित और प्रमाणित एक से प्रमाणित दो बीज उत्पादन पर ₹1500 प्रति क्विंटल अनुदान दिया जाएगा प्रमाणित बीज वितरण पर भी इसी डर से अनुदान प्रदान किया जाएगा सरकार ने यह सुनिश्चित किया है की योजना की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह बनी रहेगी।

बीज उत्पादन में मिलेगी नई ऊर्जा

यह निर्णय छत्तीसगढ़ राज्य में तिलहन भी उत्पादन को प्रोत्साहित करेगा और किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले भी उपलब्ध कराने में मदद करेगा कृषि विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों जिला उपसंचालकों और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को इस संशोधन की जानकारी दे दी है ताकि योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके इससे स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार प्रयासरत है और इससे कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास निरंतर हो सकेंगे।

Also Read: Ration Scam in CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन दुकान में हितग्राहियों से पूछा जा रहा कि चावल चाहिए या पैसा, चल रहा खुलेआम कालाबाजारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button