CG Teacher Bharti 2025: शिक्षक प्रमोशन: शिक्षक, व्याख्याता, प्रधान पाठक और प्राचार्य के इतने पद प्रमोशन से भरे जायेंगे, देखिये सीधी भर्ती और प्रमोशन के कितने-कितने पद..

रायपुर, 21 मार्च 2025 CG Teacher Bharti 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में (CG Teacher Promotion) प्रमोशन के जरिए हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में जानकारी दी कि राज्य में शिक्षक, व्याख्याता, प्रधान पाठक और प्राचार्य के 20 हजार से ज्यादा पद प्रमोशन से भरे जाएंगे।
प्राचार्य के 3582 पदों पर भर्ती: CG Principal Bharti 2025
CG Teacher Promotion: मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में कुल 3582 प्राचार्य पद खाली हैं। इनमें से 3224 पद पदोन्नति (प्रमोशन) से भरे जाएंगे, जबकि 358 पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे।
सहायक शिक्षक और शिक्षक के पदों पर भर्ती: Recruitment for the post of CG teacher
सहायक शिक्षक के 33,178 पद खाली हैं, जिनमें से 5443 पद सीधी भर्ती के जरिए और 5441 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। वहीं, शिक्षक के 10,883 पद खाली हैं, जिनमें से 5443 पद सीधी भर्ती के जरिए और 5441 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे।
व्याख्याता के 9246 पदों पर भर्ती: CG Lecturer Bharti 2025
व्याख्याता के 9246 पदों में से 4623 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे और 4643 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे।
प्रधान पाठक के पदों पर भर्ती: CG Head Master Bharti 2025
प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के 2119 पद खाली हैं, जिन्हें सभी पद प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा। वहीं, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के 4045 पद खाली हैं, जिनमें सभी पद पदोन्नति से ही भरे जाएंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत रिक्त पदो, सीधी गर्ती एवं पदोन्नति के पदों की जानकारी (31 जनवरी 2025 की स्थिति में

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के पदों पर भर्ती
Chhattisgarh School Education Department: स्कूल शिक्षा विभाग में द्वितीय श्रेणी के 16,873 पद खाली हैं, जिसमें से 4981 पद सीधी भर्ती के माध्यम से और 11,892 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। तृतीय श्रेणी के 51,617 पद खाली हैं, जिनमें से 25,808 पद सीधी भर्ती से और 25,809 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग अंतग्रत रिक्त पदो, सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के पदों की जानकारी: Information about direct recruitment and promotion posts

चतुर्थ श्रेणी के खाली पद
चतुर्थ श्रेणी के 12,920 पद खाली हैं, और ये सभी पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे।
नौकरी के अवसर बढ़ेंगे: CG Job Opportunities
इस भर्ती प्रक्रिया से शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में खाली पदों को भरा जाएगा, जिससे बेरोजगारों के लिए नौकरी के नए अवसर उत्पन्न होंगे। यह निर्णय छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।