छत्तीसगढ़ शासन की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के अंतर्गत रायपुर जिले में संचालित 31 विद्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के तहत व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-03, भृत्य, चौकीदार सहित कुल 151 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (Google Form) के माध्यम से की जा रही है।
पद अनुसार न्यूनतम योग्यता (10वीं से स्नातकोत्तर तक)
B.Ed / D.El.Ed / CGTET / TET (पद अनुसार आवश्यक)
अंग्रेजी माध्यम में शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य (हिंदी/संस्कृत व्याख्याता को छोड़कर)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
पात्र-अपात्र सूची जारी
दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रण
शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट
अंतिम चयन सूची जारी
चयन पैटर्न: Selection Pattern
– शैक्षणिक योग्यताओं के अंकों के भारांश आधार पर प्रावीण्य क्रम में 01 पद के विरुद्ध पात्र उम्मीदवारों में से केवल 10 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जावेगा।
रायपुर जिले में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 151 पदों पर संविदा भर्ती शिक्षण एवं गैर-शिक्षण क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 से पहले आवेदन अवश्य कर लेना चाहिए और नियमित रूप से पात्र-अपात्र एवं मेरिट सूची की जानकारी चेक करते रहना चाहिए।
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।