CG Teacher Recruitment Exam Date Out: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: 5000 पदों के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान, व्यापम ने जारी किया पूरा शेड्यूल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने साल 2026 में होने वाली 5000 शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित कर दी हैं। यह खबर उन हजारों युवाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो लंबे समय से सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा शेड्यूल 2026

पद का नामपरीक्षा तिथि
सहायक शिक्षक11 अक्टूबर 2026
शिक्षक25 अक्टूबर 2026
व्याख्याता29 नवंबर 2026

शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश के शासकीय स्कूलों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। लगभग 5000 पदों पर नियुक्ति होने से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है।

परीक्षा कैलेंडर की मुख्य बातें

  • परीक्षा कैलेंडर जारी: 15 अक्टूबर 2025
  • आयोजन संस्था: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल
  • विभाग: स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़
  • परीक्षा तिथियों में आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभव

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा।
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा से कुछ दिन पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र, समय एवं अन्य दिशा-निर्देश वेबसाइट पर अपडेट किए जाएंगे।
  • अभ्यर्थी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदनयहाँ से भरे
विभागीय सूचनायहाँ देखें
भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

लंबे समय से था इंतजार

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवा लंबे समय से परीक्षा तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। संभावित तिथियों के जारी होने से अब उम्मीदवार अपनी तैयारी अंतिम चरण में ले जा सकते हैं।

Also Read: CG Legislative Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने शिक्षा मंत्री को घेरा, मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा भर्ती की तारीख…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button