CG Teacher Union Protest: छत्तीसगढ़ में 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज उतरेंगे सड़कों पर, 146 विकासखंडों में होगा प्रदर्शन

CG Teacher Union Protest: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के बैनर तले 1 लाख 80 हजार से ज्यादा शिक्षक आज प्रदेशभर के 146 विकासखंडों में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे स्कूल छोड़कर अपनी लंबित मांगों और युक्तियुक्तिकरण को निरस्त करने को लेकर सरकार को जगाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।

क्रमोन्नति वेतनमान, पुरानी पेंशन और 2008 का सेटअप लागू करने की मांग

CG School Rationalization Controversy: शिक्षकों की प्रमुख मांगों में क्रमोन्नति वेतनमान का जनरल ऑर्डर जारी करना, पहली नियुक्ति तिथि से सेवा गणना पुरानी पेंशन बहाली डीएड धारकों को पदोन्नति , और हाल ही में किए गए युक्तियुक्तिकरण को रद्द कर 2008 का सेटअप लागू करना शामिल है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सूरजपुर की शिक्षिका सोना साहू को एरियर्स सहित क्रमोन्नति वेतनमान दिया गया, लेकिन बाकी शिक्षकों को इससे वंचित रखा जा रहा है।

सरकार को दी चेतावनी, नहीं मानी मांगें तो स्कूलों में तालेबंदी

CG Teacher Yuktiyuktkaran: 23 शिक्षक संगठनों के साझा मंच ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगा और राज्य भर के स्कूलों में तालेबंदी की नौबत आएगी। संगठन का कहना है कि अब शिक्षकों का सब्र जवाब दे चुका है और इसके लिए जिम्मेदार केवल राज्य सरकार होगी। पूर्व में भी शिक्षकों ने 15 से 30 जून तक काली पट्टी बांधकर स्कूलों में जाकर विरोध दर्ज कराया था।

Also Read: IAS अमिताभ जैन बने रहेंगे मुख्य सचिव, सेवा विस्तार को केंद्र ने दी मंजूरी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button