CG Teacher Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का आदेश जारी, शिक्षा विभाग ने DPI को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने दिए निर्देश, व्यापमं लेगा परीक्षा

CG Teacher Bharti 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4708 शिक्षकों की भर्ती के लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। यह भर्ती कुल 5000 पदों में से पहले चरण का हिस्सा होगी।

वित्त विभाग से मंजूरी के बाद शुरू हुई प्रक्रिया

Teacher Recruitment Update: विभाग को वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को पत्र भेजकर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि व्यापमं को परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती परीक्षा के प्रारूप (ड्राफ्ट) को पहले ही मंजूरी दे दी है। अब व्यापमं परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल

CG Vyapam Teacher Vacancy 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ महीने पहले सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में शिक्षकों की नई भर्ती का ऐलान किया था। उसी घोषणा के तहत अब पहले चरण में 5000 शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, जिनमें से 4708 पदों के लिए आदेश जारी हो चुका है। सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में कुल 30 हजार शिक्षकों की भर्ती करने का है, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके और हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हों।

तीन श्रेणियों के पदों पर होगी नियुक्ति

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, इस भर्ती में तीन श्रेणियों के पद शामिल होंगे- व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक। विभाग ने इन पदों के लिए विस्तृत भर्ती प्रारूप तैयार कर लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखा जाएगा। पिछले अनुभवों को देखते हुए चयन प्रक्रिया में सुधार किए गए हैं ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद या कानूनी अड़चन न आए।

तीन साल बाद शिक्षक भर्ती की शुरुआत

प्रदेश में तीन साल बाद फिर से शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पिछली सरकार ने 14 हजार पदों की घोषणा की थी, जिनमें से लगभग 10 हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई थी। इस नई भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होगी।

पिछली भर्ती से मिली सीख

CG Teacher Recruitment Notification: पिछली भर्ती में कई तकनीकी और कानूनी अड़चनों के कारण विवाद सामने आए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीएड डिग्रीधारी उम्मीदवारों की नियुक्तियों पर रोक लगाई गई थी, जिससे 2800 से अधिक सहायक शिक्षकों की नौकरियां चली गई थीं।

बाद में सरकार को फिर से प्रस्ताव लाकर भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ी। इस बार स्कूल शिक्षा विभाग ने सुनिश्चित किया है कि ऐसी कोई गलती दोहराई न जाए और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी दायरे में संपन्न हो।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

नई भर्ती न केवल बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आई है, बल्कि इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। सरकार का कहना है कि अगले चरणों में और भी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

Also Read: CG Dhan Mandi Data Entry Operator Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ धान मंडी में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button