
CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करें।
रायपुर रेलवे मंडल में बढ़ेगी रफ्तार, सांसदों के साथ जीएम की बैठक में हुआ बड़ा मंथन
CG Railway Meeting: रायपुर रेलवे मंडल में अब विकास की गाड़ी और तेज़ चलेगी। सोमवार को रायपुर मंडल कार्यालय के सभागार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अगुवाई में रेलवे के जीएम और अन्य अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक हुई। इस दौरान यात्री सुविधाओं, नई ट्रेनों और बुनियादी ढांचे को लेकर जमकर चर्चा हुई। बैठक का माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहा और उम्मीद जताई गई कि आने वाले दिनों में रायपुर मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
अवैध पोस्टर-बैनर पर निगम का डंडा, 10 हजार का जुर्माना और FIR की चेतावनी
Raipur Corporation Action: रायपुर नगर निगम अब शहर की सूरत बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जोन-5 के चंगोराभाठा बाजार चौक के पास शासकीय संपत्ति पर अवैध रूप से पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर 10-10 हजार का जुर्माना ठोका गया है। साथ ही FIR दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है। यही नहीं, प्रशासनिक सर्जरी करते हुए नगर निगम ने 10 जोनों के ARO का भी ट्रांसफर कर दिया है।
PCC चीफ का iPhone चोरी, गृहमंत्री ने ली चुटकी – ‘अपने ही लोग थे, थोड़ा संस्कार भी ज़रूरी है’
CG Political Controversy: राजीव भवन, रायपुर में कांग्रेस की बैठक चल रही थी और उसी दौरान PCC प्रमुख दीपक बैज का iPhone गुम हो गया। ये मामला तूल पकड़ता इससे पहले ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा, “जब अपने ही लोगों की बैठक थी तो मोबाइल कैसे गायब हो गया? कुछ तो संस्कार होना चाहिए।”
CM से मिले केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे, कोयला और CSR को लेकर हुई अहम बातचीत
Coal Ministry CG Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राजधानी रायपुर में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के कोयला क्षेत्रों के विकास, उत्पादन और CSR फंड से जनकल्याण योजनाओं को बढ़ावा देने को लेकर गंभीर चर्चा हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बातचीत से कोयला बेल्ट में तेज़ी से काम होंगे।
बलरामपुर को मिलेगा नया बायपास, मंत्री नेताम ने गडकरी से रखी मांग
NH 343 Project: कृषि और आदिवासी कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर में मुलाकात की। नेताम ने बलरामपुर में 10 किमी का फोरलेन बायपास बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के तहत लगभग 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति की भी जानकारी दी।
लॉजिस्टिक पॉलिसी को मंजूरी, किसानों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ सरकार की 30वीं कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लॉजिस्टिक पॉलिसी को हरी झंडी मिल गई है। साथ ही ‘कृषक उन्नत योजना’ को विस्तार देने पर भी सहमति बनी। शासकीय कर्मचारियों के हित में भी कुछ बड़े निर्णय लिए गए हैं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आई है।
8 साल से अधूरा स्काईवॉक अब बनेगा पूरा, रायपुर में फिर शुरू हुआ काम
Raipur Infrastructure Project: शास्त्री चौक से अंबेडकर अस्पताल चौक के बीच जो स्काईवॉक प्रोजेक्ट पिछले 8 साल से अधूरा पड़ा था, उसका काम अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। रविवार को निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों ने मौके का मुआयना किया और ढांचे पर चढ़कर जांच की। पीएसएए कंस्ट्रक्शन को ठेका मिला है और कायदिश जारी होते ही काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
6 किलो पैंगोलिन स्केल के साथ दो तस्कर धराए, करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय कीमत
CG Wildlife Crime News: सरगुजा के शंकरगढ़ इलाके में वन विभाग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 6 किलो पैंगोलिन की स्केल के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया है। अंबिकापुर रेंजर निखिल पैकरा के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त कार्रवाई में बलरामपुर, सरगुजा और सूरजपुर के अधिकारी शामिल थे। पकड़ी गई स्केल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में आंकी गई है।
वित्त सेवा अधिकारी संघ की आमसभा में जुटे दिग्गज, मंत्री ओपी चौधरी भी हुए शामिल
CG Finance Officers Meet: छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की सालाना आमसभा और स्नेह सम्मेलन रायपुर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर एस विश्वकर्मा ने की। इस मौके पर विशेष सचिव, कोष और लेखा निदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
प्रेगनेंसी कीट के उपयोग और वितरण पर लगी रोक
रायपुर. Pregnancy Kit Ban: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने प्रेगनेंसी डायग्नोस्टिक कीट के उपयोग एवं वितरण में आगामी आदेश तक रोक लगा दी है. इसका आदेश संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक मेकाहारा अस्पताल रायपुर, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक DKS हॉस्पिटल रायपुर, सीएमएचओ रायपुर एवं सिविल सर्जन समेत सभी चिकित्सा प्रभारी, हेल्थ एंड टेनिस सेंटर को जारी किया गया है.
Also Read : धमतरी जिले में रेत माफिया कर रहे थे सरकारी राजस्व की चोरी, 26 हाईवा अवैध परिवहन करते जब्त



