CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, सक्ती में महंत की पीट-पीटकर हत्या, कांकेर में धर्मांतरित परिवारों पर हमला, रायपुर में व्यापारी से 15 लाख की लूट, 894 राशन दुकानों में चावल घोटाला, मस्जिदों में तिरंगा फहराना अनिवार्य, चिरमिरी में पीलिया से दो मौतें, अनिमेष कुजूर ने रचा एथलेटिक्स में इतिहास, उत्तरपुस्तिका जांच में गड़बड़ी करने वाले 66 शिक्षक बैन, रायपुर में खुलेंगे मॉडल रजिस्ट्री दफ्तर समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
सुप्रीम कोर्ट में भूपेश बघेल को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट जाने को कहा
Bhupesh Baghel Supreme Court Petition: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। बघेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने याचिका पर विचार से इनकार कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि जिस प्रावधान को चुनौती दी गई है, उसमें कोई खामी नहीं है। अगर बघेल को लगता है कि इसका दुरुपयोग हुआ है, तो इसके खिलाफ वे हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।
सक्ती में महंत की नृशंस हत्या, गांव में घसीटकर पीटा, बेटा भी घायल
Mahant Lynching in Sakti District: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के दर्राभाठा बगरैल गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गांव के ही कुछ लोगों ने 45 वर्षीय सर्वे दास महंत को घर से घसीटकर पहले निर्वस्त्र किया और फिर पूरे गांव में घुमाते हुए तीन घंटे तक लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के बेटे को भी नहीं छोड़ा गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों की धमकी के बाद पुलिस भी मौके से लौट गई थी। अब इस घटना को लेकर पूरे इलाके में आक्रोश है।
कांकेर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 8 परिवारों पर हमला
Attack on Converted Families in Kanker: अंतागढ़ ब्लॉक के हवेचूर गांव में धर्मांतरण को लेकर फिर तनाव बढ़ गया है। 8 ईसाई परिवार जब रविवार को चर्च से लौटे, तो ग्रामीणों ने उन्हें घरों से निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में कई महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। पीड़ित हितेश कुमार ने बताया कि उनकी मां शांति बाई दर्रो और बिसन्तिन दर्रो की हालत नाजुक है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, लेकिन एफआईआर अब तक दर्ज नहीं हुई है।
रायपुर में व्यापारी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट
15 Lakh Robbery from Businessman in Raipur: राजधानी के पंडरी इलाके में सोमवार दोपहर एक कारोबारी से लूट की वारदात हुई। बोरवेल पार्ट्स के व्यापारी चिराग जैन को तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर 15 लाख रुपये नकद और तीन सोने की अंगूठियां लूट लीं। लूटपाट के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
7,891 टन चावल की कमी, 101 दुकानों का आबंटन निलंबित
Rice Shortage in Ration Shops: छत्तीसगढ़ में उचित मूल्य की दुकानों की जांच में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 894 दुकानों में चावल का कुल 7,891.73 टन स्टॉक गायब पाया गया है। इसके बाद खाद्य विभाग ने 101 दुकानों का आबंटन निलंबित कर दिया है। वहीं, 72 दुकानों की लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। 19 दुकानदारों पर एफआईआर और 194 दुकानों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है।
वक्फ बोर्ड का आदेश: मस्जिद-मदरसों में तिरंगा फहराना अनिवार्य
Waqf Board Orders Flag Hoisting in Mosques: 15 अगस्त को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना अनिवार्य होगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि वतन से जुड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने मंदिरों, गुरुद्वारों और चर्चों में भी तिरंगा फहराने की अपील की है। जो संस्थान इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
चिरमिरी में पीलिया फैला, दो युवकों की मौत
Jaundice Outbreak in Chirmiri: जिले के वार्ड नंबर 20, 21 और 22 में पीलिया तेजी से फैल रहा है। अब तक दो युवकों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हैं। स्थानीय प्रशासन ने सर्वे कराया है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार घर-घर जाकर जांच कर रही है।
अनिमेष कुजूर का ऐतिहासिक प्रदर्शन, बने डायमंड लीग में दौड़ने वाले पहले भारतीय
Animesh Kujur Sets National Record: घुइटागर गांव के 21 वर्षीय धावक अनिमेष कुजूर ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर रेस में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अनिमेष ने 20.32 सेकंड में रेस पूरी कर खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा। वे डायमंड लीग में दौड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बधाई दी है।
उत्तर पुस्तिका जांच में गड़बड़ी करने वाले 66 शिक्षक बैन
Teachers Banned for Exam Paper Checking Irregularities: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की है। 59 शिक्षकों को तीन साल और सात शिक्षकों को पांच साल के लिए बैन किया गया है। साथ ही सभी के एक-एक इंक्रीमेंट पर रोक लगाने की सिफारिश भी की गई है। अंक बढ़ाने की गड़बड़ियों के आधार पर तीन श्रेणियों में यह सजा तय की गई है।
रजिस्ट्री के लिए नहीं लगेंगे लंबे चक्कर, राजधानी में खुलेंगे 5 मॉडल दफ्तर
Model Registry Offices to Open in Raipur: अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए लोगों को रजिस्ट्रार ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजधानी रायपुर में जल्द ही पांच मॉडल रजिस्ट्री दफ्तर खोले जाएंगे। दो जगहों VIP चौक स्थित बेबीलॉन टावर और विधानसभा रोड स्थित सड्डू में दफ्तरों की तैयारी अंतिम चरण में है। अन्य तीन स्थानों की तलाश जारी है। योजना है कि आगे चलकर प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी इसी तरह के मॉडल दफ्तर खोले जाएं।



