CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, रायपुर में BNI का बिजनेस जोश, मानसून सत्र में होंगे कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, महासमुंद के सुखदेव का गोल्ड, ‘पुष्पा’ स्टाइल गांजा तस्करी, हाथियों का सड़क पर आतंक, नकली शराब और स्मार्ट मीटर चोरी का भंडाफोड़ समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे

Table of Contents

छत्तीसगढ़ में बिजनेस का ‘जोश’, BNI के इवेंट में जुटे देशभर के कारोबारी

CG Entrepreneurs: रायपुर में शनिवार सुबह एक अलग ही रौनक थी। मौका था BNI रायपुर और रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित ‘जोश’ नामक बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट का। इस मेगा कार्यक्रम में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, कोरबा समेत देश के कई राज्यों से पहुंचे BNI डायरेक्टर्स, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स और मेंबर्स ने शिरकत की। ओपन नेटवर्किंग से शुरू हुए इस इवेंट में कारोबार को लेकर जबरदस्त चर्चा और नेटवर्किंग का माहौल दिखा।

कांग्रेस का हमला तेज, मानसून सत्र के लिए बनाई रणनीति

Monsoon Session 2025: राजीव भवन में शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बैठक की अध्यक्षता की और बाद में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सत्र की अवधि भले ही कम हो, लेकिन कांग्रेस जनता के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगी। साफ संकेत है कि कांग्रेस इस सत्र में सरकार को घेरने के मूड में है।

महासमुंद के सुखदेव ने पैरा एथलेटिक्स में उड़ाया छत्तीसगढ़ का परचम

International Sports: बेंगलुरु में हुई 7वीं ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में महासमुंद के दिव्यांग एथलीट सुखदेव ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। 4.36 मिनट में दौड़ पूरी कर उन्होंने सबको चौंका दिया। सुखदेव की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ और देश दोनों के लिए गर्व की बात है।

कोयला घोटाले में दो साल से फरार आरोपी नवनीत तिवारी गिरफ्तार

EOW Action,: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नवनीत तिवारी को धर दबोचा है। नवनीत पर अवैध वसूली, साजिश रचना और काली कमाई को निवेश में बदलने जैसे गंभीर आरोप हैं। पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि इस केस में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

‘पुष्पा’ स्टाइल में गांजा तस्करी, ट्रक के गुप्त चेंबर से निकले 120 किलो

Pushpa Style Smuggling: कबीरधाम पुलिस ने एक ट्रक से 120 किलो गांजा जब्त किया है। तस्करी का तरीका बिल्कुल ‘पुष्पा’ फिल्म जैसा था — ट्रक में एक सीक्रेट चेंबर बनाया गया था, जिसमें गांजे के 115 पैकेट छिपाए गए थे। उड़ीसा से राजस्थान भेजा जा रहा था ये माल, लेकिन पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोच लिया।

स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला मामला, 87 हजार का जुर्माना

Smart Meter Electricity Theft: रायपुर के ब्राम्हणपारा इलाके में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पकड़ी गई है। पावर कंपनी की विजिलेंस टीम को ऑनलाइन सिस्टम से सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर जाकर छापा मारा गया। जांच में चोरी की पुष्टि होते ही उपभोक्ता पर 87 हजार का जुर्माना ठोंक दिया गया और FIR भी दर्ज की गई।

रायगढ़ में 70 हाथियों का दल सड़क पर, थम गया ट्रैफिक

Elephant Herd Raigarh: धर्मजयगढ़ वन मंडल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 70 से ज्यादा हाथी सड़क पार करते दिख रहे हैं। इस दृश्य को देखकर गाड़ियां रुक गईं और लोग हैरान रह गए। वन विभाग अलर्ट पर है लेकिन इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की निगरानी करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।

नक्सली रामा बोड़के गिरफ्तार, ग्रामीण की हत्या में था शामिल

CRPF Operation: सुकमा के जगरगुंडा इलाके में पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली रामा बोड़के को गिरफ्तार किया गया है। रामा पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय था और कई वारदातों में उसका नाम जुड़ा रहा है। हाल ही में एक ग्रामीण की हत्या में भी उसका हाथ सामने आया था।

भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम साय बोले – विपक्ष को देंगे करारा जवाब

CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विपक्ष चाहे जितना हमला करे, सत्ता पक्ष जवाब देने को पूरी तरह तैयार है। इस बयान से साफ है कि सत्र में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

नकली होलोग्राम वाली शराब पकड़ी गई, एक आरोपी गिरफ्तार

Fake Liquor Hologram: रायपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली होलोग्राम लगी शराब की खेप पकड़ी है। टीम ने आरोपी के पास से 25 लीटर शराब जब्त की, जिसमें शोले ब्रांड की बोतलों पर भी फर्जी स्टीकर लगे मिले। मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि इसी केस में कई बड़े नाम जैसे अनवर ढेबर और रिटायर्ड IAS टुटेजा पहले ही जेल में हैं।

Also Read: धमतरी के इस गांव में खदान जैसे तालाब में नहाने गए बुजुर्ग के डूबने की आशंका, 12 घंटे से जारी है तलाश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button