CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, रायपुर से नौसेना का लड़ाकू विमान गायब, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों पर सियासत गरमाई, शराब तस्करी पर दोहराव में संपत्ति जब्ती के निर्देश, GST फर्जीवाड़े में इंडियन मेटल्स अलॉय का डायरेक्टर गिरफ्तार, टैक्स चोरी के 223 करोड़ के घोटाले का खुलासा, सरगुजा के अस्पताल में सफाईकर्मियों के भरोसे इलाज, कोरबा में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म, रक्षाबंधन पर सीएम को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी, जांजगीर-चांपा पुलिस का हेलमेट वितरण अभियान, CBSE छात्रों को राज्य स्तरीय खेलों में रोक पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
मुख्यमंत्री को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी, दी शुभकामनाएं
CM Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार जताते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल त्योहार नहीं, बल्कि आपसी स्नेह, सामाजिक जुड़ाव और मानवीय मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला एक भावनात्मक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र में निहित मंगलकामनाएं उन्हें जनसेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पण की प्रेरणा देती हैं।
रायपुर से गायब हुआ नौसेना का लड़ाकू विमान, प्रशासन बेखबर
Missing Navy Fighter Jet: रायपुर के टाटीबांध चौराहे से भारतीय नौसेना का सी हॉक फाइटर जेट पिछले 5 साल से गायब है। 2015 में प्रेरणा स्वरूप इस विमान को लगाया गया था, जिसे 2019-20 में मेंटेनेंस के लिए हटाया गया। लेकिन तब से अब तक उसका कोई पता नहीं चला है। शहर प्रशासन और नगर निगम के पास भी इसकी जानकारी नहीं है। मामला सामने आने के बाद अब NHAI ने इसके स्थान की जानकारी जुटाने की बात कही है।
शराब तस्करी पर अब होगी सख्त कार्रवाई, दोहराव पर संपत्ति जब्त
Liquor Smuggling Property Seizure: बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई व्यक्ति दो बार से ज्यादा शराब या अन्य नशे की तस्करी में पकड़ा जाता है तो उसकी संपत्ति जब्त की जाए। यह फैसला जगदलपुर में हुई विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया।
GST में बड़ा फर्जीवाड़ा, इंडियन मेटल अलॉय का डायरेक्टर गिरफ्तार
GST Fraud Arrest: GST विभाग की टीम ने फर्जी बिलिंग के मामले में इंडियन मेटल्स अलॉय के डायरेक्टर इशाक खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 40 करोड़ रुपये के एलुमिनियम के फर्जी बिल जारी करने का आरोप है। दो दिन चली छापेमारी के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
सरगुजा: डॉक्टर नहीं, सफाई कर्मियों के भरोसे इलाज
Hospital Staff Shortage: लखनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी है। गंभीर मरीजों का इलाज यहां सफाई कर्मी और गैर-प्रशिक्षित लोग कर रहे हैं। यह हालात स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर स्थिति को उजागर करते हैं।
223 करोड़ के टैक्स घोटाले का खुलासा, 60 दिन में चालान पेश
GST Fraud Arrest: राज्य GST विभाग ने एक बड़े टैक्स घोटाले का खुलासा किया है। मास्टरमाइंड अमन अग्रवाल के खिलाफ 223 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला दर्ज हुआ है। विभाग ने 60 दिनों के भीतर 2137 पेज का चालान न्यायालय में पेश किया है।
सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा जिले में एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। आरोपी को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी ने तत्काल कार्रवाई की पुष्टि की है। आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू उर्फ धन्नू, उम्र-43 वर्षीय मूलतः जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला है और वह पिछले कई सालों से मानिकपुर में निवास करता है. घटना के दिन आरोपी घर पहुंचा. बेटी घर पर अकेली थी. उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी. घर में सुनेपन का फायदा उठाकर आरोपी धर्मेंद्र ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
जांजगीर-चांपा पुलिस की अनूठी पहल, बांटे गए 1124 हेलमेट
Free Helmet Campaign: ‘एक हेलमेट भाई के नाम’ अभियान के तहत जिले में पुलिस ने 1124 दोपहिया वाहन चालकों को मुफ्त हेलमेट बांटे। यह पहल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई।
छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप, कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग
CG Vote Fraud: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान वोट चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि खासकर शहरी क्षेत्रों में यह गड़बड़ी ज्यादा देखने को मिली। इसी मुद्दे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बैज ने राज्य में भी चुनावी अनियमितताओं का दावा किया है।
CBSE छात्रों को राज्य स्तरीय खेलों में रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
CBSE Sports Ban HC Notice: हाईकोर्ट ने CBSE स्कूलों के छात्रों को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल न करने के फैसले पर राज्य सरकार से विस्तृत शपथपत्र में जवाब मांगा है। इस मामले की सुनवाई 11 अगस्त से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी। कोर्ट ने इसे बच्चों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला माना है।



