CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें प्रदेश में नई भूमि गाइडलाइन दरें लागू, चांपा में हनुमान धारा से तीन नाबालिग लापता; छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर 1 करोड़ के इनामी समेत 15 नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण; उद्योगों पर 400 करोड़ से अधिक वॉटर टैक्स बकाया, सरकार ने वसूली पर उठाए सवाल; आत्मसमर्पित नक्सलियों के केस वापसी को कैबिनेट की मंजूरी; PRSU में शुरू होंगे ODL कोर्स; भिलाई कल्याण कॉलेज में NSUI नेताओं पर FIR; JPL जनसुनवाई में हंगामा और अपशब्दों से मचा बवाल; मुख्यमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ पर FIR की मांग तेज; सिम्स बिलासपुर में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त समेत पढ़ें CG की सभी प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
प्रदेश में भूमि की नई गाइडलाइन दरें जारी, 6 साल बाद हुआ व्यापक पुनरीक्षण
New Land Guidelines: छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए भूमि की नई गाइडलाइन दरें जारी कर दी हैं। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के निर्देश पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित ये दरें 20 नवंबर 2025 से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गई हैं। वर्ष 2019-20 के बाद छह वर्ष के अंतराल पर किया गया यह पुनरीक्षण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए व्यापक सुधार लेकर आया है।
हनुमान धारा नहाने गए तीन नाबालिग बच्चे लापता, चांपा में हड़कंप
Missing Children: छत्तीसगढ़ के चाम्पा में हनुमान धारा नहाने गए तीन नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तीनों बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पल त्रिदेव घाट के किनारे मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस, SDRF टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया, 1 करोड़ से अधिक का था इनाम
Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के बीच सुरक्षा बलों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लेकर कांकेर तक कुल 15 कुख्यात नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी नक्सलियों पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। इस बड़े सरेंडर को नक्सली संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के उद्योग सरकार को नहीं चुकाते पानी का टैक्स, 400 करोड़ से ज्यादा का बकाया
Water Tax Dues: छत्तीसगढ़ सरकार पैसों की कमी से जूझ रही है, लेकिन अपने उद्योगों से ही टैक्स का पैसा वसूल नहीं कर पा रही है। राज्य में 20 से ज्यादा उद्योग, जिनमें ज्यादातर पॉवर प्लांट हैं, उन पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का वॉटर टैक्स बकाया है। वहीं दूसरी तरफ, सरकार को अपने पड़ोसी राज्य से बिजली के भी 15 हजार करोड़ रुपये लेने हैं, जिसकी वसूली भी नहीं हो पा रही है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों के आपराधिक केस वापस लेगी सरकार, साय कैबिनेट का निर्णय
Naxal Cases Withdrawal: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज कुछ आपराधिक केसों को वापस लेने का निर्णय लिया है। 10 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए एक मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है। यह कदम नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्स
PRSU ODL Courses: छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), जल्द ही ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रणाली के तहत कोर्स शुरू करने की तैयारी में है। हाल ही में विश्वविद्यालय को NAAC से A+ ग्रेड प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर इसे डिस्टेंस कोर्स संचालित करने की अनुमति मिलने की पूरी संभावना है। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की 100वीं बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी और अब यूजीसी (UGC) को औपचारिक आवेदन भेजने की तैयारी चल रही है।
NSUI नेताओं पर FIR दर्ज, कल्याण कॉलेज में प्रिंसिपल को जूते की माला पहनाने की कोशिश
NSUI Protest: भिलाई के कल्याण कॉलेज में NSUI के हंगामे के बाद प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया समेत 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जूते की माला पहनाने की कोशिश की। इसके अलावा, उन्होंने शासकीय दस्तावेजों पर स्याही डालकर नुकसान पहुंचाया। प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा की शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जिंदल पावर की जनसुनवाई में हंगामा, मंच से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपशब्द
JPL Hearing Disrupted: रायगढ़ के तमनार ब्लॉक में जिंदल पावर लिमिटेड (JPL) के कोल ब्लॉक उत्खनन परियोजना की जनसुनवाई के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जनसुनवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों में से एक व्यक्ति ने मंच से मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और अधिकारियों के लिए अपशब्द बोल दिए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजपा नेताओं ने इस अभद्र भाषा पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री के वीडियो में छेड़छाड़ कर छवि धूमिल करने वाले पर FIR दर्ज कराने पहुंचे भाजपा नेता
CM Video Tampering: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक संबोधन के वीडियो में छेड़छाड़ एवं एडिट कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ भाजपा का प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुँचा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि आदिवासी समाज के बेटा-बेटी उद्योग धंधा शुरू करते हैं, तो उन्हें एक रुपये एकड़ में जमीन मुहैया कराई जाएगी। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की निवासी मनीषा गोंड़ और ‘भूपेश है तो भरोसा है’ नामक फेसबुक पेज द्वारा इस भाषण को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। भाजपा ने इसे विपक्षी राजनीतिक पार्टियों की साजिश बताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
सिम्स बिलासपुर में व्यवस्था सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, CGMSC ने नई मशीनों के टेंडर की जानकारी दी
CIMS Improvement: बिलासपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सिम्स (CIMS) में चल रही अव्यवस्थाओं को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सिम्स प्रबंधन ने शपथपत्र के साथ बताया कि ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का विस्तार किया गया है और लैब क्वालिटी सुधारने के लिए NABL वर्कशॉप आयोजित की गई। CGMSC ने कोर्ट को बताया कि नई मशीनों की खरीद के लिए जारी टेंडर में पाँच बिडर शामिल हुए हैं और मूल्यांकन प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी। कोर्ट ने स्थाई सुधार के लिए सतत मॉनिटरिंग को जरूरी बताया।



