CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, नक्सलवाद के शांति वार्ता प्रस्ताव पर सरकार का शर्त,भारतमाला घोटाले में एक्शन, DSP स्टंट पर कोर्ट सख्त, गिनीज रिकॉर्ड से मुंगेली चमका, ED और CBI की दबिश, रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ा तोहफा समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे

Table of Contents

नक्सलियों को शांति चाहिए? सीएम बोले- पहले बंदूक छोड़ो, फिर बात होगी

CG Naxal Peace Talks: छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन के शांति वार्ता प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन ये तभी मुमकिन है जब नक्सली हिंसा और हथियार दोनों का त्याग करें। उन्होंने साफ किया कि आत्मसमर्पण करने वालों के साथ सरकार सकारात्मक रुख अपनाएगी।

मेडिकल कॉलेज में रिश्वतखोरी? सरकार एक्शन मोड में, मांगी रिपोर्ट

Medical College Bribery Investigation: रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज में सीट बढ़ाने के लिए हुए निरीक्षण के दौरान रिश्वत लेने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सीबीआई की जांच के बाद अब राज्य सरकार भी सख्त हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आयुक्त और संचालक से पूरी रिपोर्ट तलब कर ली है। सरकार ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर और दंतेवाड़ा के बॉर्डर पर स्थित नेशनल पार्क इलाके से बड़ी खबर आई है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच देर रात मुठभेड़ शुरू हुई, जो अब भी जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक नक्सली मारा गया है। घना जंगल होने की वजह से ऑपरेशन में काफी सावधानी बरती जा रही है। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2200 करोड़ के शराब घोटाले में बवाल, दर्जनों अफसरों की गिरफ्तारी तय?

Liquor Scam Arrests Imminent: छत्तीसगढ़ का चर्चित 2200 करोड़ का शराब घोटाला अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहा है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने आज कई आबकारी अफसरों को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। इन पर अवैध वसूली, नकली शराब सप्लाई और करोड़ों की बेनामी संपत्तियां बनाने का आरोप है। खबर है कि जल्द ही बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ा तोहफा

7th Pay Commission CG: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 480 अतिथि शिक्षकों और 351 भृत्यों की DMF फंड से भर्ती की जाएगी। 7th Pay Commission News के अनुसार, इस बार मानदेय में ₹1000 तक की बढ़ोतरी की गई है। नियुक्ति मेरिट के आधार पर होगी और पिछली बार कार्यरत शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भारतमाला परियोजना में बड़ा घोटाला, तहसीलदार पर गिरफ्तारी की तलवार

Bharatmala Project Scam Tehsildar Warrant: विशाखापट्टनम-रायपुर भारतमाला सड़क परियोजना में सामने आए 43 करोड़ के घोटाले में तहसीलदार शशिकांत कुर्रे पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रायपुर की विशेष अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने 6 राजस्व अधिकारियों को 29 जुलाई तक पेश होने का अंतिम मौका दिया है, वरना संपत्ति कुर्की और गैरजमानती वारंट जारी होंगे।

उर्वरक की कोई कमी नहीं! 12 लाख मीट्रिक टन खाद का हुआ भंडारण

Fertilizer Supply CG Kharif 2025: खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरक की टेंशन नहीं होगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते डीएपी, एनपीके, सुपर फास्फेट और नैनो डीएपी जैसी खादों की भरपूर व्यवस्था की है। अब तक राज्य में 12.27 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण हो चुका है। सहकारी समितियों में ही एक लाख बोतल नैनो डीएपी रखी गई है। सरकार का दावा है कि हर किसान तक समय पर खाद पहुंचेगी।

सोना तस्करी गिरोह पर ईडी का हंटर, 3.76 करोड़ की संपत्ति अटैच

Gold Smuggling ED Action CG: छत्तीसगढ़ में ईडी ने सोने की तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 3.76 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। मास्टरमाइंड विजय बैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की संपत्तियां भी अटैच की हैं। इनमें बैंक बैलेंस, फ्लैट और जमीनें शामिल हैं। कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत हुई है।

डीएसपी की गाड़ी पर पत्नी का बर्थडे स्टंट! हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

DSP Blue Light Car Birthday Stunt: बलरामपुर में डीएसपी की नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी पर पत्नी का बर्थडे मनाना और स्टंट करना अब महंगा पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस पर सख्ती दिखाई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने इसे जनहित याचिका मानते हुए चीफ सेक्रेटरी को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने पूछा है कि अब तक इस पर क्या कार्रवाई की गई?

“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज

Tree Plantation World Record Mungeli: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में चलाया गया वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। जिले में 1 लाख से ज़्यादा पौधे लगाए गए, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 50,000 लाभार्थियों ने भाग लिया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने खुद अपने गृहग्राम लोहड़िया रामपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

Also Read: 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल: श्रम संहिता की वापसी सहित 23 मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे 20 करोड़ मजदूर-किसान, 8 को निकाला जाएगा मशाल जुलूस और बाइक रैली

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button