CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, आरक्षण नहीं मिला तो आदिवासी समाज करेगा बड़ा आंदोलन, ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम का बयान, अंजोर विजन लॉन्च, तेंदूपत्ता घोटाले में चालान, फेसबुक पोस्ट पर नोटिस, नक्सली कबूलनामा, घुसपैठियों की डिपोर्टिंग और गजपल्ला में हादसा समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मुख्यमंत्री साय – “भारत की ताकत और मोदी के नेतृत्व का साक्षात प्रमाण”

Chief Minister Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बचाव मिशन नहीं, बल्कि भारत की इच्छाशक्ति, ताकत और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य को इस अभूतपूर्व सफलता पर गर्व है।

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 का होगा भव्य विमोचन, नीति आयोग के दिग्गज होंगे मौजूद

CG Anjor Vision 2047: छत्तीसगढ़ का बहुप्रतीक्षित “अंजोर विजन 2047” आखिरकार तैयार हो गया है। इसका भव्य विमोचन 17 जुलाई को शाम 6 बजे नवा रायपुर के एक बड़े होटल में किया जाएगा। इस मौके पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम जैसे बड़े नाम मौजूद रहेंगे। सरकार इसे प्रदेश के विकास की ब्लूप्रिंट बता रही है।

गजपल्ला वॉटरफॉल में नहाते वक्त हादसा, युवती डूबी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Gajpalla Waterfall Incident: गरियाबंद जिले के गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने गए युवाओं की मस्ती भारी पड़ गई। रायपुर से आए दो युवक और पांच युवतियों में से एक युवती नहाते वक्त गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। युवती को ढूंढने की कोशिशें अब भी जारी हैं।

फेसबुक पोस्ट पर बवाल, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को कलेक्टर का नोटिस

Facebook Post Controversy: सोशल मीडिया की पोस्टिंग अब नेताओं के लिए गले की फांस बनती जा रही है। पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट पर कलेक्टर अजीत वसंत ने नोटिस जारी कर दिया है। पोस्ट को “दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक” बताते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क पर बैठे मवेशियों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, 17 गायों की मौत

Speeding Vehicle: रतनपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंद डाला। इस हादसे में 17 गायों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में बड़ा एक्शन, 14 आरोपियों पर 4500 पन्नों का चालान

Tendu Leaves Bonus Scam: ईओडब्ल्यू ने तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में 14 आरोपियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। लगभग 4500 पन्नों का चालान विशेष न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में तत्कालीन डीएफओ अशोक पटेल समेत वन विभाग और प्रबंधकों के अधिकारी शामिल हैं। जांच अभी भी जारी है।

विधानसभा में गूंजा बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा, डिटेंशन सेंटर की उठी मांग

Bangladeshi Infiltrators: विधानसभा में आज विपक्ष ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि करीब 5 हजार घुसपैठिए आधार, राशन कार्ड और पासपोर्ट बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने STF द्वारा की गई कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि कई जिलों में ऑपरेशन चलाया गया है।

ट्रस्ट में 50% आरक्षण नहीं मिला तो आदिवासी समाज करेगा बड़ा आंदोलन

Tribal Reservation Demand: डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट चुनाव से पहले आदिवासी समाज ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ट्रस्ट में 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि यह देवी गोंड समाज की आराध्य हैं और वर्षों से सेवा में लगे रहे हैं, लेकिन ट्रस्ट में हिस्सेदारी नहीं मिल रही। चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।

मिशन 2026 : नक्सलियों का कबूलनामा – एक साल में 357 मारे गए, 28 से शहीदी सप्ताह

Mission 2026, Naxalite Casualties: नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने प्रेसनोट जारी कर बीते एक साल का लेखा-जोखा सामने रखा है। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि पिछले एक साल में 357 माओवादी मारे गए, जिनमें 136 महिलाएं शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में 4 सेंट्रल कमेटी और 15 राज्य कमेटी सदस्य भी हैं। साथ ही 28 जुलाई से शहीदी सप्ताह मनाने की घोषणा की गई है।

रायपुर पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया डिपोर्ट, कई जिलों से पकड़े गए थे लोग

Bangladeshi Deportation: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे करीब 30 बांग्लादेशी घुसपैठिए नागरिकों को रायपुर पुलिस ने डिपोर्ट कर दिया है। ये घुसपैठिए रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, मोहला-मानपुर और चिरमिरी जैसे जिलों से पकड़े गए थे। सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर उनके देश वापस भेज दिया गया है।

Also Read: कुरुद की एनु बनीं ‘स्कूटी दीदी’ गांव की गलियों से निकली आत्मनिर्भरता की कहानी”, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की सराहना, सीएम साय ने भी कही ये बात

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button