CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, छत्तीसगढ़ में कोर्ट पेशी अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से, राज्य की पहली रोबोटिक प्रोस्टेट सर्जरी सफल, बाढ़ में फंसे 17 लोगों को 10 घंटे बाद रेस्क्यू, छत्तीसगढ़ में 3.27 लाख राशन कार्डधारी लापता, बीजापुर में नक्सली हमला समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे

Table of Contents

न्यायालय में अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को भेजा सख्त निर्देश

Court VC Directive: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट में चल रहे केसों की सुनवाई प्रक्रिया को तेज और सुरक्षित बनाने के लिए अब अभियुक्तों और गवाहों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी सुनिश्चित की जाए। इस बाबत सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है। इसमें कोर्ट में ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि वक्त और संसाधनों की बचत के साथ-साथ सुरक्षा भी बनी रहे।

NHMMI हॉस्पिटल की ऐतिहासिक कामयाबी, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई रोबोटिक प्रोस्टेट सर्जरी

Robotic Surgery NHMMI: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के NHMMI मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। यहां राज्य की पहली रोबोटिक प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण शर्मा की टीम ने रोबोटिक-असिस्टेड रैडिकल प्रोस्टेक्टोमी कर इतिहास रच दिया। यह सर्जरी छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए मेडिकल साइंस में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।

बाढ़ में 10 घंटे तक फंसे रहे 17 लोग, रेस्क्यू टीम ने सही सलामत निकाला

Flood Rescue Korba: पाली ब्लॉक के लबदापारा नदी किनारे खेत में काम कर रहे 17 लोग तेज बहाव में फंस गए। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा था। घंटों की मशक्कत और ग्रामीणों की सूचना के बाद जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। करीब 10 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी, इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight Emergency: इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के तुरंत बाद तकनीकी खराबी का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत इंदौर एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी और विमान को देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। यात्रियों को वापस उतारकर उनकी टिकट राशि लौटा दी गई और फ्लाइट रद्द कर दी गई।

देवपहरी वॉटरफॉल में फंसे 5 सैलानी, संयुक्त रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

Waterfall Tourist Rescue: मानसून में वाटरफॉल्स की खूबसूरती देखने वालों की भीड़ बढ़ रही है। इसी दौरान देवपहरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे पांच लोग अचानक बढ़े जलस्तर में फंस गए। जैसे ही इसकी खबर मिली, रेस्क्यू टीम हरकत में आई और तेजी से ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सतर्कता जरूरी है।

झारसुगुड़ा यार्ड में काम का असर, 15 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले

Train Cancellations Jharsuguda: रेलवे यात्रियों के लिए एक और मुश्किल भरी खबर है। झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने 15 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। यह काम 16 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कई ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले जानकारी जांचने की अपील की है।

3 लाख से ज्यादा राशनकार्डधारियों का कोई अता-पता नहीं, विभाग ने दी चेतावनी

Missing Ration Cards: राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। कुल 3 लाख 27 हजार 945 राशन कार्डधारियों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा। इनमें से सिर्फ बिलासपुर जिले के ही 21,992 कार्डधारी ऐसे हैं, जिन्होंने महीनों से एक बार भी राशन नहीं लिया है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर तय समय में सत्यापन नहीं कराया गया तो कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे।

नवा रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी, जल्द निकलेगा टेंडर

Raipur Film City: नवा रायपुर में अब छत्तीसगढ़ की अपनी फिल्म सिटी बनने जा रही है। माना-तूता क्षेत्र में 70 एकड़ जमीन पर ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट PPP मॉडल पर बनेगा और टेंडर की प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू हो जाएगी। करीब 95 करोड़ की लागत से बनने वाली फिल्म सिटी से राज्य में फिल्म निर्माण को बूस्ट मिलेगा।

बीजापुर में नक्सली हमला: IED ब्लास्ट और फायरिंग में दो जवान घायल

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने रोड ओपनिंग ड्यूटी से लौट रही सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन की टीम पर IED ब्लास्ट और फायरिंग कर दी। इस हमले में दो जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली जंगल में भाग गए। आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुर्दोंडा इलाके में हुए इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

संगठन से लेकर सुशासन तक, मैनपाट के शिविर में नेताओं को दिए गए टिप्स

CG BJP Leadership Training: मैनपाट में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर जारी है और दूसरे दिन पूरा फोकस विचार मंथन पर रहा। सात अलग-अलग सत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंपर्क और नीति-निर्माण जैसे अहम विषयों पर सांसदों और विधायकों को मार्गदर्शन दिया। शिविर का मकसद है नेताओं को जनसेवा के लिए और ज्यादा दक्ष बनाना।

Also Read: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों की जांच के लिए समिति गठित, विधायक अजय चंद्राकर बनाये गए अध्यक्ष

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button