
CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करें।
विधानसभा में अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग तेज, महंत ने रमन सिंह को लिखा खत
रायपुर: CG New Assembly Ambedkar Statue Demand: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को खत लिखकर मांग की है कि नए विधानसभा परिसर में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंने याद दिलाया कि जब वे स्वयं अध्यक्ष थे, तब इस बात की घोषणा की गई थी। डॉ. महंत का कहना है कि नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विधानसभा स्थापना दिवस कार्यक्रम में आएंगे, तो उस वक्त प्रतिमा का अनावरण करना एक ऐतिहासिक अवसर हो सकता है।
बस्तर में चौपाल लगाकर CM साय ने जाना योजनाओं का हाल
बस्तर: Sushasan Tihar 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर के नारायणपाल गांव पहुंचे और वहां आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की हकीकत जानी। बिजली, राशन, पीएम आवास योजना और महतारी वंदन योजना जैसी बुनियादी चीजों पर सीधे सवाल-जवाब किए। सरिता कश्यप ने बताया कि महतारी वंदन की राशि से वह बच्चों का इलाज करवा रही हैं।
नवा रायपुर का CBD बनेगा नया स्मार्ट हब
रायपुर: Central Business District Raipur: राजधानी का सेक्टर-21, यानी नवा रायपुर का सीबीडी (Central Business District), जल्द ही एक नए स्मार्ट सिटी आइकॉन के रूप में उभरेगा। छह मंजिला इस कॉम्प्लेक्स में मिराज मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट्स, ASP ऑफिस चल रहे हैं और जल्द ही इमर्सिव होलोग्राफिक एंटरटेनमेंट सेंटर व सुपर मार्केट भी शुरू होगा। यहां 100 से ज्यादा रिटेल दुकानों का आवंटन हो चुका है।
सुकमा में सुशासन तिहार, CM ने किए 500 करोड़ के विकास कार्यों के एलान
सुकमा: Sukma Vikas Projects: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री साय सुकमा जिले के तोंगपाल पहुंचे। वहां समाधान शिविर में उन्होंने 500 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही 16 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि बस्तर को विकास की राह पर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
आम प्रेमियों के लिए खुशखबरी: रायपुर में होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव
रायपुर: National Mango Festival Raipur: 6 से 8 जून तक रायपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें आम की 200 से अधिक किस्में और 56 व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया और साय ने भी सहमति दे दी है।
रायपुर में कोरोना की वापसी! फिर मिले दो नए केस
रायपुर:COVID-19 cases Raipur: राजधानी में कोरोना संक्रमण फिर लौट आया है। 74 साल के बुजुर्ग और 42 साल की नर्स संक्रमित पाए गए हैं। चिंता की बात ये है कि दोनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यानी संक्रमण अब फिर से लोकल स्तर पर फैलने लगा है। फिलहाल प्रदेश में 5 एक्टिव केस हैं।
जेल से बाहर आएंगे सौम्या और रानू, लेकिन छत्तीसगढ़ में रहने की इजाजत नहीं
रायपुर: CG Coal Scams Bail Order: कोयला घोटाले के चर्चित मामले में फंसी सौम्या चौरसिया और निलंबित IAS रानू साहू समेत 6 आरोपी 31 मई को जेल से बाहर आ जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सभी को जमानत दे दी है, लेकिन एक शर्त के साथ—उन्हें छत्तीसगढ़ में रहने की इजाजत नहीं होगी। जेल प्रशासन शनिवार को रिहाई की प्रक्रिया पूरी करेगा।
बसव राजू की मौत पर टर्की से आया वीडियो, नक्सलियों के इंटरनेशनल कनेक्शन पर सवाल
बीजापुर: Basav Raju encounter: DRG के हाथों मारे गए मोस्ट वांटेड माओवादी बसव राजू पर अब टर्की के एक वामपंथी संगठन ने वीडियो जारी कर श्रद्धांजलि दी है। इसमें भारत सरकार की आलोचना की गई और बसव राजू को ‘क्रांतिकारी’ बताया गया। बस्तर IG ने वीडियो की जांच की बात कही और इसे माओवादी विचारधारा को महिमामंडित करने की नाकाम कोशिश बताया।
रायपुर में वक्फ बोर्ड की 500 करोड़ की संपत्ति पर अवैध कब्जा, 40 लोगों को अंतिम नोटिस
रायपुर:Raipur Waqf Property Notice: राज्य वक्फ बोर्ड ने राजधानी में 500 करोड़ की संपत्ति पर कब्जा करने वाले 40 से अधिक व्यापारियों को अंतिम नोटिस थमाया है। बोर्ड ने साफ किया है—या तो किराया दो या वैध दस्तावेज लाओ। वरना संपत्ति होगी सीज। वक्फ बोर्ड की कुल 5723 संपत्तियों की कीमत करीब 7000 करोड़ है, जिनमें से कई पर अवैध कब्जा है।
बीजापुर में माओवादियों की कायराना हरकत, IED ब्लास्ट में तीन ग्रामीण घायल
बीजापुर:Bijapur IED Blast: जिले के एर्रागुफा गांव में माओवादियों ने प्रेशर IED लगाकर ग्रामीणों को निशाना बनाया। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन ने कहा है कि माओवादियों की इस तरह की कायरता का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।



