CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें दुर्ग में स्पा सेंटरों पर दबिश में देह व्यापार का खुलासा और संचालिका गिरफ्तार; सरकारी कर्मचारियों से 300 करोड़ के लोन फ्रॉड में SIT जांच की मांग तेज; 4 साल के बच्चे की हत्या पर मां और सौतेले पिता को आजीवन कारावास; रायपुर में संपत्तियों का रडार आधारित थ्री-डी सर्वे शुरू होने की तैयारी; अरपा नदी किनारे 80 करोड़ की सड़क निर्माण पर विवाद और पारदर्शिता पर सवाल; छात्रावास में तीन छात्राएं बेहोश होने पर अस्पताल में झाड़फूंक कराए जाने से हड़कंप; ओडिशा में 50 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रकम से बना मॉल जब्त; सड़क पर स्टंटबाजी और केक कटिंग पर हाईकोर्ट की सख्त मॉनिटरिंग और कड़ी कार्रवाई के निर्देश समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
दुर्ग में स्पा सेंटरों में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस की कार्रवाई में संचालिका गिरफ्तार
Police Raid: दुर्ग के स्मृति नगर क्षेत्र में चल रहे दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी, जहां मसाज के नाम पर देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि हुई। कार्रवाई में संचालिका अहिल्या सागरवंशी और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, रजिस्टर और मोबाइल फोन जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि आसपास शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन जांच के बाद पहला बड़ा एक्शन लिया गया। अब अन्य स्पा सेंटरों की गतिविधियों की भी जांच की जाएगी।
सरकारी कर्मचारियों से 300 करोड़ का लोन फ्रॉड, SIT जांच की जरूरत महसूस
Loan Fraud: रायपुर में स्पैश एडवाइजर्स और आरवी ग्रुप द्वारा सरकारी कर्मचारियों को प्रोसेसिंग चार्ज और रिफंड के नाम पर लगभग 300 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में छह आरोपी जेल में हैं। डेढ़ महीने की जांच के बाद भी रकम का पता नहीं चलने पर पीड़ितों ने SIT गठन की मांग की है। कंपनी ने हजारों कर्मचारियों के बैंक डॉक्यूमेंट, आधार और सैलरी स्लिप का दुरुपयोग किया। पुलिस अब मनी ट्रेल, अन्य राज्यों के कनेक्शन और प्रॉपर्टी अटैचमेंट की प्रक्रिया में जुटी है।
4 साल के बच्चे की हत्या मामले में मां और सौतेले पिता को आजीवन कारावास
Murder Case: दुर्ग में दो साल पुराने जगदीप हत्याकांड में कोर्ट ने बच्चें की मां और सौतेले पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई। जांच में सामने आया कि आरोपी नियमित रूप से बच्चे को पीटा करते थे और घटना वाले दिन भी बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी के दौरान पुलिस की सतर्कता से मामला उजागर हुआ। अदालत ने इसे क्रूरता का गंभीर मामला बताते हुए कठोर सजा सुनाई और सामाजिक संदेश देने की बात कही।
रायपुर में संपत्तियों का रडार तकनीक से सर्वे, जल्द शुरू होगी नई प्रक्रिया
Property Survey: राजधानी नगर निगम 2017-18 के बाद पहली बार सभी संपत्तियों का डिजिटल रडार आधारित थ्री-डी सर्वे शुरू करने जा रहा है। इससे 50-60 हजार अनरिकॉर्डेड संपत्तियों को टैक्स दायरे में शामिल किया जाएगा। सर्वे टीम घर-घर नोटिस देगी और गलत जानकारी देने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि इससे राजस्व बढ़ेगा, अवैध निर्माण चिन्हित होंगे और GIS बेस्ड मैपिंग से भविष्य की प्लानिंग आसान होगी।
अरपा नदी किनारे सुनसान इलाके में 80 करोड़ की सड़क निर्माण पर सवाल
Road Construction: बिलासपुर में स्मार्ट सिटी फंड से अरपा नदी किनारे बनाई गई 80 करोड़ की सड़क को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क निजी भूमि पर जाकर खत्म हो जाती है और इसका उपयोग नगण्य है। निर्माण में तकनीकी स्वीकृति और DPR की पारदर्शिता पर भी सवाल उठे हैं। स्मार्ट सिटी प्रबंधन का कहना है कि परियोजना भविष्य के कॉरिडोर डेवलपमेंट का हिस्सा है और जांच रिपोर्ट आने तक टिप्पणी उचित नहीं।
छात्रावास में 3 छात्राएं बेहोश, अधीक्षिका ने अस्पताल में बुलाया बैगा
Hostel Incident: कवर्धा के रेंगाखार स्थित आदिवासी छात्रावास में अचानक तीन छात्राएं बेहोश हो गईं, लेकिन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय अधीक्षिका ने अस्पताल परिसर में बैगा बुलाकर झाड़फूंक कराई। अभिभावक गुस्से में छात्राओं को घर ले गए। प्रशासन ने प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है और कहा कि यह मेडिकल प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन है। फिलहाल छात्राओं की सेहत सामान्य बताई जा रही है और जांच टीम छात्रावास का निरीक्षण कर रही है।
ओडिशा में 50 लाख के ऑनलाइन फ्रॉड के दो आरोपी गिरफ्तार, रकम से बना मॉल
Cyber Fraud: रायपुर रेंज साइबर सेल ने वाहन बिक्री और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 15 राज्यों में ठगी करने वाले चिन्मय राउत और अजय हो को ओडिशा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ने ठगी की रकम से अपने गांव में शॉपिंग मॉल बनवा लिया था। गैंग कॉल सेंटर की तरह काम करता था और नकली वेबसाइट बनाकर लोगों को फंसाता था। अब तक 50 लाख रुपये के फ्रॉड की पुष्टि हुई है, जबकि पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
सड़क पर स्टंटबाजी व केक कटिंग पर हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग, सख्त कार्रवाई के निर्देश
High Court Monitoring: बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रदेशभर में सड़क पर स्टंटबाजी, बर्थडे केक कटिंग और तेज रफ्तार ड्राइविंग पर पुलिस की कार्यवाही की निगरानी के आदेश दिए हैं। अदालत ने निर्देश दिया कि जब्त वाहन बांड पर छोड़े जाएं, लेकिन दोबारा गलती पर भारी पेनल्टी और स्थायी जब्ती होगी। कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक सड़कें निजी जश्न का मंच नहीं हैं और हादसों को रोकने के लिए सख्ती जरूरी है।
खूंखार नक्सली बारसे देवा के सरेंडर की अटकलें तेज, गृहमंत्री सुकमा पहुंचे
Naxal Surrender: सुकमा में गृहमंत्री विजय शर्मा के अचानक दौरे और पुनर्वास शिविर निरीक्षण के बाद 25 लाख इनामी नक्सली बारसे देवा के आत्मसमर्पण की चर्चा तेज हो गई है। बारसे देवा को माडवी हिड़मा का सबसे भरोसेमंद कमांडर माना जाता है और वह कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने चुप्पी साधी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बातचीत लंबे समय से जारी थी।
रेलवे कर्मचारी ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी कर परिवार समेत फरार
Durg Fraud: दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में गैंगमैन राहुल कुमार राय ने उच्च रिटर्न का लालच देकर 40 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपये वसूले और निवेश की रकम वापस न कर पाने पर परिवार सहित फरार हो गया। आरोपी पहले समय पर भुगतान कर भरोसा जीतता था। पुलिस ने बैंक अकाउंट सीज कर नोटिस जारी किया है और उसके बिहार भागने की आशंका जताई है।



