CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें नवा रायपुर में वायुसेना की सूर्यकिरण टीम दिखाएगी एरोबैटिक शो; सुकमा जनपद कार्यालय में लगी आग से एक कमरा जलकर राख; राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में आबकारी आरक्षक की मौत, ड्राइवर घायल; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, जल्द जारी होगी नए जिलाध्यक्षों की सूची; PM मोदी 1 नवंबर को नए विधानसभा भवन में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण; सूरजपुर में आरक्षक पर रिश्वतखोरी का आरोप, मोबाइल खोजने के नाम पर वसूले 3500 रुपये; तूता धरना स्थल पर दो महीने तक नहीं होंगे प्रदर्शन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश; मंत्रालय में बिना अनुमति अटैच अधिकारियों को नहीं मिलेगा चेंबर; अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से दो कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

तूता धरना स्थल पर दो महीने तक नहीं होंगे प्रदर्शन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Protest Ban: रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी किया है कि नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर अगले दो महीनों तक कोई धरना या प्रदर्शन नहीं होगा। यहां मेंटेनेंस और सौंदर्यीकरण कार्य चलेगा, जिसे NRANVP द्वारा किया जाएगा। प्रशासन ने फिलहाल कोई वैकल्पिक स्थल घोषित नहीं किया है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को दिक्कत हो सकती है।

जनपद कार्यालय में लगी भीषण आग, एक कमरा जलकर हुआ राख

Fire Incident: सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों में एक कमरा पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग फैलने से रोकने में मदद की। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

नवा रायपुर में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, सूर्यकिरण टीम करेगी एरोबैटिक शो

Air Show: छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर 5 नवंबर को नवा रायपुर का आसमान देशभक्ति से गूंज उठेगा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम अपने करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेगी। यह शो राज्य की प्रगति और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, आबकारी आरक्षक की मौत और ड्राइवर गंभीर

Road Accident: बेमेतरा जिले के जेवरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30A पर स्कॉर्पियो और पेट्रोल कंटेनर की टक्कर में आबकारी आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब लदी थी, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, नए जिलाध्यक्षों की सूची जल्द जारी हो सकती है

Congress Meeting: रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, AICC में गुरुवार को एक अहम बैठक होने वाली है जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के नाम तय किए जा सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस महीने के अंत तक सूची आधिकारिक रूप से जारी हो जाएगी। नई टीम बनने के बाद संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद है।

रिश्वतखोरी का आरोप, आरक्षक ने मोबाइल खोजने के नाम पर मजदूर से वसूले 3500 रुपये

Bribery Case: सूरजपुर जिले के बिहारपुर थाना क्षेत्र में एक आरक्षक पर मजदूर से 3500 रुपये लेने का आरोप लगा है। मजदूर ने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरक्षक ने मोबाइल खोजने के नाम पर पैसों की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है। कॉल रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नए विधानसभा भवन में लगेगी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अनावरण

PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर वे परिसर में सभा को संबोधित करेंगे और वृक्षारोपण भी करेंगे। प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरे के लिए 40 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समीक्षा बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

तूता धरना स्थल पर दो महीने तक नहीं होंगे प्रदर्शन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Protest Ban: रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी किया है कि नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर अगले दो महीनों तक कोई धरना या प्रदर्शन नहीं होगा। यहां मेंटेनेंस और सौंदर्यीकरण कार्य चलेगा, जिसे NRANVP द्वारा किया जाएगा। प्रशासन ने फिलहाल कोई वैकल्पिक स्थल घोषित नहीं किया है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को दिक्कत हो सकती है।

बिना अनुमति मंत्रालय में अटैच अधिकारियों को नहीं मिलेगा चेंबर

GAD Order: सामान्य प्रशासन विभाग ने नया आदेश जारी किया है कि मंत्रालय में अब बिना अनुमति अधिकारियों को अटैच करने पर कक्ष आवंटित नहीं किया जाएगा। विभाग ने कहा कि कुछ दफ्तर नियमों का पालन नहीं कर रहे थे जिससे बैठक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी कार्य ई-ऑफिस प्रणाली के तहत किए जा सकते हैं, इसलिए अनधिकृत अटैचमेंट पर रोक जरूरी है।

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो कैदी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Jail Break: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से इलाज के दौरान दो कैदी फरार हो गए। यह घटना बीती रात करीब तीन बजे की है, जब दोनों ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया। फरार कैदियों ने पहले जेल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है।

Also Read: PM Kisan 21वीं किस्त: किसानों को दिवाली पर नहीं मिली सौगात, जानिए किन किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button