CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को बस्तर स्वदेशी मेला में होंगे शामिल, रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत प्रकरण में 53 लाख की डील का खुलासा, धमतरी नगर निगम पर 10 करोड़ का बकाया बिजली बिल, महासमुंद की बेटी दिव्या रंगारी ने मलेशिया में जीता बास्केटबॉल गोल्ड, छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिए नॉमिनेट, रायपुर में आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा, राज्य को मिला राष्ट्रीय रेशम उत्पादन पुरस्कार, रायपुर में टीचर ने छात्रा को अगरबत्ती से दागा–बाल आयोग ने लिया संज्ञान, गांजा तस्करों के घर चला बुलडोजर, बिजली दर वृद्धि के खिलाफ दुर्ग में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन और तालाबंदी की चेतावनी समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह आएंगे बस्तर
Amit Shah Visit: आगामी स्वदेशी मेला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। शाह 4 अक्टूबर को अपने बस्तर दौरे के दौरान मेले में शिरकत करेंगे और लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रशासन इस कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी में जुटा है।
रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत मामले में बड़ा खुलासा
Bribery Case: श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SRIMSR) की मान्यता के लिए रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई चार्जशीट में 53 लाख रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ है। चार्जशीट में जांच दल के गठन से पहले ही सदस्यों के फ्लाइट टिकट बनवाने का जिक्र भी है।
धमतरी निगम का बकाया बिजली बिल 10 करोड़ पार
Electricity Dues: धमतरी नगर निगम ने पिछले 4 सालों से नियमित बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है, जिसकी वजह से बकाया राशि 10 करोड़ रुपए से ऊपर हो गई है। बिजली विभाग ने अब चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो बिजली लाइन काट दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ की बेटी ने मलेशिया में रचा इतिहास
Basketball Gold: महासमुंद की दिव्या रंगारी ने भारत की अंडर-16 टीम के साथ मलेशिया में आयोजित एशियन वूमेन्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ भारत ने 8 साल बाद टूर्नामेंट में वापसी की है। दिव्या की कामयाबी से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।
निर्वाचन आयोग अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिए नॉमिनेट
Election Award: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को स्थानीय निकायों के चुनावों के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। यह नामांकन यूनाइटेड नेशंस लोक प्रशासन नेटवर्क की शोध संस्था ICPS द्वारा किया गया है।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा आज
Olympic Meeting: रायपुर में आज शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इसमें खेलों के विकास और खिलाड़ियों के उत्थान पर विशेष चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय रेशम उत्पादन पुरस्कार
Sericulture Award: छत्तीसगढ़ को रेशम उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय रेशम बोर्ड ने ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट’ का अवार्ड दिया है। वर्तमान में राज्य में लगभग 78 हजार ग्रामीण महिलाएं और पुरुष रेशम गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रहे हैं।
छात्रा को टीचर ने अगरबत्ती से दागा, राज्य बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
Child Protection: रायपुर के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में टीचर द्वारा छात्रा को अगरबत्ती से दागने के मामले पर राज्य बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने CWC को जांच के आदेश दिए हैं और जिला शिक्षा अधिकारी को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा है।
बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन
Congress Protest: दुर्ग में बिजली दरों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस आज बड़ा आंदोलन करेगी। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने घोषणा की है कि बिजली विभाग कार्यालय को तालाबंदी की जाएगी। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार की नीति ने आम जनता पर बिजली और महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है।
रायपुर में 15 गांजा तस्करों के घर चला बुलडोजर
Raipur Police Raid: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। नशे के खिलाफ एक माह में 120 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई। गांजा समेत अन्य सूखे नशे बेचने वाले 60 से ज्यादा तस्करों को जेल भेजा गया। इनमें खमतराई इलाके के 15 गांजा तस्करों को भी पुलिस ने जेल भेजा। उनके जेल जाने के बाद खाली पड़े मकानों पर पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर बुलडोजर चलवा दिया। यहां 15 से ज्यादा मकान ढहा दिए गए। पुलिस की कार्रवाई के डर से कई लोग रायपुर छोड़कर भाग गए हैं।



