CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें सीएम साय का गौसेवा अनुष्ठान, ब्लड मून का अद्भुत नजारा, मिलावटी शराब पर बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, रायपुर में WhatsApp वेडिंग कार्ड फ्रॉड, भिलाई स्कूल में अंधविश्वास का टोटका, डबल सब्सिडी से सौर ऊर्जा अभियान, कर्मचारियों की पदोन्नति याचिका खारिज, ग्राम पंचायत भृत्यों का आंदोलन अल्टीमेटम, NHM संविदा कर्मियों का जल सत्याग्रह, मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी और फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर का खुलासा समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

चंद्रग्रहण से पहले मुख्यमंत्री ने गौ माता को खिलाई रोटी

CM Vishnudev Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को चंद्रग्रहण से पहले मुख्यमंत्री निवास में गौ माता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ सेवा से उन्हें आत्मिक शांति और नई ऊर्जा मिलती है। पंडितों का मानना है कि ग्रहण से पहले गौ सेवा और दान का विशेष महत्व होता है।

शराब दुकान में मिलावटी शराब पर छापा मारकर 7 पेटी जब्त की

Bemetara Liquor Scam: नवागढ़ की सरकारी शराब दुकान में रविवार को आबकारी उड़नदस्ता ने छापा मारकर 7 पेटी (48 पौवा) मिलावटी देशी शराब जब्त की। जांच में शराब में शेरा की मात्रा सामान्य से ज्यादा 68.9 UP पाई गई। मौके पर काम कर रहे 9 कर्मचारियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। लंबे समय से दुकान में मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं।

इनामी नक्सली अमित हांसदा मारा गया

CG Naxal Encounter: झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर कोबरा, सीआरपीएफ और जगुआर बटालियन ने संयुक्त ऑपरेशन में नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा को मार गिराया। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के दौरान उसके साथी भाग निकले। घटना गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में हुई। ऑपरेशन के बाद सीमावर्ती छत्तीसगढ़ के इलाकों में भी सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

बर्खास्तगी के बाद बहाल पुलिसकर्मी को ज्वाइनिंग का हक

High Court Bilaspur: हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि बर्खास्तगी के बाद बहाल पुलिसकर्मी नरेंद्र यादव को ज्वाइनिंग न देना समानता के अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने पुलिस विभाग की रिट अपील खारिज करते हुए विभागीय जांच पर रोक लगा दी। दरअसल, तीन पुलिसकर्मी एक साथ बर्खास्त हुए थे, जिनमें से दो को ज्वाइनिंग मिल गई लेकिन यादव को नहीं।

प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर टोना जादू और कोयल की बलि

Bhilai School Totka: बोरसी स्थित सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल कक्ष के बाहर नींबू, सिंदूर और खून से सनी कोयल मिलने पर छात्रों में दहशत फैल गई। शिक्षकों ने बैगा बुलाकर पूजा कराई। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। शिक्षा विभाग ने इसे शरारती तत्वों की हरकत बताया और बच्चों को आश्वस्त किया कि स्कूल का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

डबल सब्सिडी से सोलर ऊर्जा में मिलेगा बड़ा फायदा

CG Solar Energy: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ सरकार की साझेदारी से उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी का लाभ मिलेगा। 3 किलोवाट सौर पैनल की कीमत 1.50 लाख रुपये होती है, लेकिन अब उपभोक्ता को केवल 30 से 40 हजार खर्च करने होंगे। अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आम लोग आय भी कमा सकेंगे। योजना से गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति संभव होगी।

ग्राम पंचायत भृत्यों ने दिया मानदेय को लेकर आंदोलन की चेतावनी

Panchayat Bhrittya Protest: ग्राम पंचायत भृत्य कल्याण संघ ने समान मानदेय की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक की। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द मांग पूरी नहीं की तो 11,665 भृत्य आंदोलन करेंगे। भृत्यों का कहना है कि 15 साल से काम करने के बावजूद वेतन असमानता दूर नहीं हुई। सरकार को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

16 हजार NHM कर्मचारी करेंगे जल सत्याग्रह

NHM Employees Strike: प्रदेशभर के 16 हजार एनएचएम संविदा कर्मचारी 20 दिन से हड़ताल पर हैं। अब उन्होंने नवा रायपुर में जल सत्याग्रह शुरू करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया। पहले 25 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर पूरे प्रदेश के कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था।

मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी

Durg Job Scam: पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जो मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगारों से 70 लाख रुपये ठग चुके थे। आरोपियों ने रकम से प्लाट भी खरीदा। तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल दस्तावेज और लेन-देन का ब्योरा जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर बनवाकर नवीन पदस्थापना कराने की कोशिश

Fake Transfer Order: एनएचएम के ग्रामीण चिकित्सा सहायक ने फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर बनवाकर कोरबा में पदस्थापना कराने की कोशिश की। जांच में आदेश फर्जी निकला। सीएमएचओ ने आरोपी को कार्यमुक्त कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी दस्तावेजों के दुरुपयोग की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

Also Read: 27 साल के पुलिसकर्मी को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत, 8 माह का बच्चा हुआ अनाथ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button