छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, जानें प्रमुख तिथियां और पूरी प्रक्रिया

CG Urban Body and Panchayat Elections 2026: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिसंबर 2026 में होने वाले नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम तथा उप-चुनावों के लिए मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) पुनरीक्षण का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित पूरा करने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक (Electoral Roll Observers) नियुक्त किए जाएंगे।

प्रस्तावित पदों का ब्योरा

  • नगरीय निकाय (कुल 417 पद):
    • महापौर (4 पद):भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगर पालिक निगम।
    • अध्यक्ष: 13 पद (आम निर्वाचन) + 1 पद (उप-निर्वाचन)।
    • पार्षद: 400 पद (आम निर्वाचन) + 6 पद (उप-निर्वाचन)।
  • त्रिस्तरीय पंचायत (कुल 814 पद):
    • जनपद पंचायत सदस्य:1 पद।
    • सरपंच:92 पद।
    • पंच:721 पद।

पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

प्रक्रियानिर्धारित तिथि
पात्रता/संदर्भ तिथि1 अक्टूबर 2026
प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन23 अक्टूबर 2026
दावे एवं आपत्तियांप्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन30 नवंबर 2026

30 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के तुरंत बाद आयोग द्वारा चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

Also Read: बड़ी खबर: वनमंत्री केदार कश्यप की पत्नी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप, कांग्रेस बोली- कम कीमत की जमीन देकर प्रीमियम लैंड लिया

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button