CG Vyapam Chemist Recruitment 2025: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के अंतर्गत केमिस्ट (Chemist) के 12 पदों पर भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ व्यापम (Vyapam) द्वारा सीधी भर्ती 2025 का विज्ञापन जारी किया गया है। कॉलेज पास छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
CG Vyapam Chemist Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ के विज्ञान स्नातकों (Chemistry Graduate) के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि (22 अक्टूबर 2025) से पहले ही आवेदन करें और सभी जरूरी दस्तावेज समय पर तैयार रखें। आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ना न भूलें।
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।