CG Vyapam Police Constable Exam Registration 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के अंतर्गत जिला पुलिस बल में कांस्टेबल (आरक्षक संवर्ग) के 5967 रिक्त पदों की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। वे अभ्यर्थी जो शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में सफल हुए हैं, वे इस लिखित परीक्षा में भाग लेने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
छ.ग. पुलिस कांस्टेबल (पद-5967) लिखित परीक्षा व्यापम पंजीयन शुरू Cg Vyapam Police Constable Exam Registration 2025
विवरण
जानकारी
विभाग का नाम
छत्तीसगढ़ पुलिस
परीक्षा संचालन संस्था
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)
पद का नाम
आरक्षक (कांस्टेबल)
कुल पदों की संख्या
5967
पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी तिथि
25 जुलाई 2025
कौन आवेदन कर सकता है?
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) उत्तीर्ण अभ्यर्थी
ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ तिथि
05 अगस्त 2025 (मंगलवार)
ऑनलाइन पंजीयन अंतिम तिथि
27 अगस्त 2025 (बुधवार), सायं 5:00 बजे तक
परीक्षा तिथि
14 सितंबर 2025 (रविवार)
परीक्षा समय
पूर्वान्ह (2 घंटे)
परीक्षा केंद्र
5 संभागीय मुख्यालय (रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अम्बिकापुर)
परीक्षा माध्यम
हिंदी एवं अंग्रेजी
प्रश्नों की संख्या
100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
कुल अंक
100 अंक
नकारात्मक अंकन (Negative Marking)
नहीं
शुल्क वापसी
परीक्षा में उपस्थित स्थानीय निवासी को शुल्क वापसी उसी बैंक खाते में
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
क्र.
कार्यक्रम
तिथि
1
ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ
05 अगस्त 2025
2
ऑनलाइन पंजीयन अंतिम तिथि
28 अगस्त 2025 (सायं 5:00 बजे तक)
3
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि
08 सितंबर 2025
4
लिखित परीक्षा तिथि
14 सितंबर 2025
5
परीक्षा केन्द्र
5 संभागीय मुख्यालय
पद विवरण (Vacancy Details)
पद का नाम
कुल पद
कांस्टेबल (आरक्षक संवर्ग)
5967
योग्यता (Eligibility Criteria)
शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
अभ्यर्थी का नाम 25 जुलाई 2025 को जारी पात्र अभ्यर्थियों की सूची में होना अनिवार्य है।
परीक्षा शुल्क (Application Fee)
श्रेणी
शुल्क
सामान्य वर्ग
₹350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
₹250/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST)
₹200/-
नोट: छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा शुल्क की राशि वापस की जाएगी। यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है।
अवकाश के दिनों में: 8269801982 (समय: प्रातः 10:00 से सायं 5:30 तक)
यदि आप छत्तीसगढ़ पुलिस में सेवा देने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन अवश्य करें और परीक्षा की अच्छी तैयारी करें।
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।