CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले झमाझम बारिश के आसार, जानिए आपके जिले में कैसे रहेगा मौसम

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून के लौटने से पहले एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 सितंबर को राज्य के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा आगामी 24 सितंबर को बस्तर संभाग समेत आसपास के जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत मौसम तंत्र

CG Today Weather News: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम-मध्य और उससे लगे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक स्पष्ट क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती घेरा समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले 24 से 48 घंटों में इसके और मजबूत होकर गहरे अवदाब (डिप्रेशन) में बदलने की संभावना है। 23 सितंबर की सुबह तक इस सिस्टम के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंचने का अनुमान है, जिसका सीधा असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है।

पिछले 24 घंटों में कई जिलों में दर्ज हुई बारिश

CG Weather Update Today: मौसम तंत्र के प्रभाव से बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में 5 सेंटीमीटर और गंगालूर में 4 सेंटीमीटर दर्ज हुई। इसके अलावा सूरजपुर के बिहारपुर, बिलासपुर के रतनपुर और बेलगहना, दुर्ग तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पेंड्रा रोड में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। आने वाले दो-तीन दिनों तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

राजधानी रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

Raipur Weather Rain Alert: राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में 22 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय एक से दो दौर में तेज बौछारें पड़ने या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रायपुर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। उमस के बीच बारिश होने से लोगों को तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस होगी।

Also Read: बिना गारंटी मिलेगा 3 लाख रुपये का लोन, जानिए सरकार की इस योजना में कैसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button