CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मूड: गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार, दुर्ग सबसे गर्म रहा, क्यों बदल रहा है मौसम? जानिए वजह

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिर से रंग बदलने लगा है। कहीं तेज धूप तो कहीं हल्की बारिश की दस्तक। मौसम विभाग ने आज यानी 17 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की वर्षा की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में तापमान में 4°C तक की बढ़ोतरी और हल्की से मध्यम बारिश के आसार भी जताए गए हैं।

दुर्ग में पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी

बुधवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6°C रिकॉर्ड किया गया। जबकि बाकी जिलों में गर्मी के साथ कहीं-कहीं बादल भी मंडराते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश भी देखने को मिली।

क्यों बदल रहा है मौसम? जानिए वजह

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में इस बदलाव की वजह द्रोणिकाएं और ऊपरी हवा के चक्रवातीय सर्कुलेशन हैं।

  • सिक्किम से लेकर उत्तर उड़ीसा तक एक द्रोणिका 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है।
  • दूसरी द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर पश्चिम बंगाल तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैली है, जो छत्तीसगढ़ को भी प्रभावित कर रही है।
  • तीसरी द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 1.5 किमी ऊंचाई तक बनी हुई है।
  • साथ ही, एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है जो पूरे सिस्टम को एक्टिव बनाए हुए है।

रायपुर का क्या हाल रहेगा?

राजधानी रायपुर में आज आकाश दिन में साफ और दोपहर/शाम के वक्त आंशिक मेघमय रहने के आसार हैं।

  • अधिकतम तापमान: 39°C
  • न्यूनतम तापमान: 23°C

यानी दिन में गर्मी झेलनी पड़ेगी, लेकिन शाम को राहत की कुछ फुहारें गिर सकती हैं।

Also Read: CGBSE: छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदला, अब इस नाम से चलेगी योजना, टॉपर्स को मिलते हैं इतने लाख रुपए….

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button