
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बीते एक हफ्ते से हो रही मूसलाधार बारिश ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कई इलाकों में नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट राहत भरी है।
कब थमेगी बारिश?
Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश का सिलसिला अब थम जाएगा। हालांकि, बारिश रुकने के बाद उमस बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम?
Weather Update: पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में आज का मौसम खुशनुमा रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन धूप भी नजर आएगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में आज तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

IMD Alert: छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। IMD के अनुसार, 31 जुलाई के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।



