CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई है। सबसे ज्यादा बारिश सूरजपुर जिले के ओड़गी में रिकॉर्ड की गई, जहां 69 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल गरजने की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

राजधानी रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather News: राजधानी रायपुर में भी आज बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बारिश होने के आसार हैं और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

क्या कहता है सिनोप्टिक सिस्टम?

Today Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) इस वक्त फिरोजपुर, अंबाला, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बरहामपुर होते हुए बंगाल की उत्तर-पूर्वी खाड़ी तक फैली हुई है। इसके साथ ही पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ऊपर ऊपरी वायु में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला है और दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुक रहा है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में भी 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

किन-किन इलाकों में हुई बारिश?

Rain Forecast: प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 7 सेमी बारिश सूरजपुर के ओड़गी में हुई। वहीं करतला, मनेन्द्रगढ़, कोटाडोल, भैयाथान, सोनहत, दर्री और कापू में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कोरबा, जनकपुर, भरतपुर, छाल, धरमजयगढ़, धनोरा, राजपुर, कटघोरा और फरसगांव में 2 सेमी बारिश हुई है। कुछ अन्य स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई।

Weather Alert: मौसम विभाग की मानें तो उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मानसून मेहरबान रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। ऐसे में किसानों और आम लोगों के लिए ये मौसम राहत भरा हो सकता है, लेकिन साथ ही बिजली की गरज-चमक और तेज हवाओं से सावधान रहने की जरूरत भी है।

Also Read: PM Kisan 20th Installment: PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी: मोदी ने भेजे 20,500 करोड़ रुपये, अगर खाते में नहीं आया पैसा, तो जानिए क्या करें ?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button