CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे, बिजली गिरने की भी चेतावनी

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां थमी हुई थीं, जिससे तापमान में इजाफा देखने को मिला और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अब मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है और 12 अगस्त से बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है।

बंगाल की खाड़ी से बन रहा सिस्टम, बढ़ेगी बारिश

Weather News: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। 13 अगस्त से कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

बीते 24 घंटे: दक्षिण छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश

Today CG Weather Update: पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई है। वहीं, बाकी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

Raipur Weather Update: रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon in Chhattisgarh: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, रामानुजगंज, बलरामपुर, जशपुर और मनेंद्रगढ़ जैसे जिले शामिल हैं।

बिजली गिरने और आंधी की आशंका

IMD Alert: मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की भी आशंका जताई है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना ज़रूरत खुले में न निकलें।

उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

Heavy Rain Chhattisgarh: लगातार बारिश के चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

Also Read: छत्तीसगढ़ के युवक को विराट कोहली और डिविलियर्स का आया कॉल, गांव में खुशी की लहर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button