
रायपुर: CG Weather Update Today: प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश थमने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खासकर रायपुर सहित कई जिलों में उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के चलते छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, फिर सक्रिय होगा मानसून
CG IMD Alert: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के ऊपर ऊपरी हवा में एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके असर से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य हिस्से में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा। अगले तीन दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

रायपुर में गर्मी बरकरार, कुसमी में सबसे ज्यादा बारिश
Today Raipur Weather Update: सोमवार को राजधानी रायपुर में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। दिनभर गर्म और चिपचिपा माहौल रहा। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा था। वहीं राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर हुई। बीते 24 घंटों में सरगुजा के कुसमी क्षेत्र में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सबसे ज्यादा रही।
इन जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
Weather News: मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सहित कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

लोगों को अलर्ट रहने की सलाह
Today CG Weather Update: मौसम विभाग ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने को कहा है। विशेष रूप से आकाशीय बिजली से बचने के लिए बिना वजह खुले इलाकों में जाने से मना किया गया है। किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।



