CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक तरफ धूप-उमस से बेहाल बिलासपुर, दूसरी तरफ बस्तर में मूसलधार बारिश का अलर्ट

रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। एक ओर बिलासपुर और मध्य जिलों में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन इन क्षेत्रों में अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

बिलासपुर में बारिश थमी, बढ़ी उमस

Today Weather News: बिलासपुर और उसके आसपास के जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही, जिससे धूप का असर और उमस लोगों को दिनभर परेशान कर रही है। 27 अगस्त को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। यह तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

बस्तर में लगातार बारिश, सुकमा-बस्तानार में 21 सेमी वर्षा

CG Weather Update Today: दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटों में सुकमा और बस्तानार में 21 सेंटीमीटर तक भारी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बस्तर के कई स्थानों पर लगातार बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

निम्न दबाव का क्षेत्र बना, अगले दो दिन भारी

Today Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर सक्रिय है।
इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसका असर अगले दो दिन दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में देखने को मिलेगा, जहां कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है।

Also Read: CG Nawakhai/ Nuakhai Festival 2025: छत्तीसगढ़ में कल मनाया जा रहा है नुआखाई पर्व, जानें इसकी मान्यता 

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button