
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। शनिवार को रायपुर और आसपास के इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है, खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में स्थिति ज्यादा असरदार हो सकती है।
चार दिन तक बना रहेगा बारिश का सिलसिला
Today Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम प्रणाली क्या कह रही है?
IMD Alert: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, इस समय एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम बंगाल में बना हुआ है, जो झारखंड की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होगा। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, डेहरी, और निम्न दबाव केंद्र होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है।

Today Weather Update: एक अन्य चक्रीय परिसंचरण उत्तर मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 अगस्त को बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और उड़ीसा तट के पास एक और नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।
रायपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम?
Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में रविवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहेगा।
किस क्षेत्र में ज्यादा असर?
उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश का ज्यादा असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां पहले से ही जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है।



