CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी, देखिये अपने जिले का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण और अन्य मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है, वहीं राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई ह

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, हरियाणा से लेकर छत्तीसगढ़ तक बनी द्रोणिका

Today Weather News: बंगाल की खाड़ी पर इस समय एक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण दिशा की ओर झुका हुआ है। इसके साथ ही हरियाणा से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका फैली हुई है। यह द्रोणिका समुद्र तल से करीब 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है।

IMD Alert: इन सभी मौसमी सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में भारी बारिश की स्थिति बन रही है। मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है, जो बारिश को और तेज करने वाली है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट

Today Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, अगले कुछ घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर और कोरिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

वहीं दूसरी ओर, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर के आसमान में आज भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Also Read: CG NHM Employees Strike: एनएचएम कर्मचारियों की 10 में से 5 मांग सरकार ने मानी, पांच मांगों पर केंद्र करेगा फैसला: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button