
रायपुर: CG Weather Update Today: प्रदेश में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है। शुक्रवार से लेकर आने वाले दो दिन तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तरी इलाकों में केवल हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
मानसून द्रोणिका खिसकी, अरब सागर से आ रही नमी
Today Weather News: मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति से नीचे की ओर खिसक गई है। इसके अलावा अरब सागर से भी लगातार नमी आ रही है। इन दोनों वजहों से प्रदेश के दक्षिणी भागों में बारिश तेज हो सकती है। हालांकि, किसी नए वेदर सिस्टम के बनने के संकेत फिलहाल नहीं हैं।

रायपुर और आसपास बारिश की संभावना
CG Weather Update Today: राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बिलासपुर बना सबसे गर्म और सबसे ठंडा जिला
Today Weather News: गुरुवार को बिलासपुर जिले में अजब संयोग देखने को मिला। यहां दिन में तापमान सबसे ज्यादा रहा तो रात में सबसे कम भी। दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
अगले 48 घंटे पर नजर रखें
IMD Alert: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए खासकर बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जैसे दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। किसान और स्थानीय लोग सतर्क रहें और मौसम से जुड़ी जानकारी पर नजर बनाए रखें।



