
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर तेजी से बढ़ रहा है मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है उत्तर छत्तीसगढ़ भारी बारिश का मुख्य केंद्र रहने वाला है।
इन जिलों में भारी बारिश वी तापमान में गिरावट
Weather News: पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा दुर्ग और बिलासपुर संभागों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई।

रायपुर में बादल छाए रहेंगे गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
Today Weather Update: राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है मौसम विभाग के अनुसार दिन भर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम वर्षा हो सकती है तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
Also Read: CM साय ने ली समीक्षा बैठक, किसानों को खाद की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश



