
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। राज्य में 18 जून से मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिसके चलते पिछले 15 दिनों में प्रदेश के 75% हिस्सों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है और नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Weather News: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
Orange Alert: 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां तेज गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में शामिल हैं: जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और सरगुजा।

Yellow Alert: शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इनमें शामिल हैं: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली समेत अन्य जिले।
Today Weather: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के पास न जाएं। ग्रामीण इलाकों में किसान मौसम की जानकारी के आधार पर कृषि कार्य करें।



