CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मानसून की रफ्तार धीमी, अगले 5 दिन इन इलाकों में कम होगी बारिश

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की गति धीमी हो गई है। राज्य के कुछ हिस्सों में जहां बारिश जारी है, वहीं कई इलाकों में बारिश थमने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले पांच दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। वहीं, सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश का सिलसिला अगले एक हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

Weather News: बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सरगुजा संभाग में अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश हुई, जबकि एक जगह भारी बारिश भी देखी गई। दौरा कोचली में सबसे अधिक 8 सेमी, शंकरगढ़ में 6 सेमी, और मनोरा, बलरामपुर व चलगली में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुसमी, राजनांदगांव, चांदो, कोटाडोल, जशपुरनगर, जनकपुर व भरतपुर में 4-4 सेमी, जबकि सीपत, पाली, रामानुजनगर, मनेंद्रगढ़, पेंड्रा, बिहारपुर, कोरबा, रामचंद्रपुर, छुरा, हसौद व भैयाथान में 3-3 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

आज रायपुर का मौसम

Today Raipur Weather: राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। दिनभर तापमान 26°C से 34°C के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग का विश्लेषण

Weather Update: समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब सूरतगढ़, सीकर, ग्वालियर, सिद्धि, डाल्टनगंज, कोंटाई होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

Also Read: Dhamtari Ki Sonam: धमतरी में “सोनम जैसी” हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, फिर शव जलाकर मिटाना चाहती थी सबूत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button