CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, अगले 5 दिन मानसून पकड़ेगा रफ्तार, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर। CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब तेज होती दिख रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की तीव्रता और दायरा दोनों बढ़ सकते हैं। कई इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

बीते 24 घंटे: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मूसलधार

Weather News: पिछले 24 घंटों में राज्य के लगभग सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में और सबसे कम 22.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Today Weather Update: अगले 3 घंटों के भीतर तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है। इसमें बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग और बेमेतरा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ मूसलधार बारिश होने की संभावना है।

CG Weather Yellow Alert: वहीं, येलो अलर्ट उन जिलों के लिए है जहां हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया शामिल हैं। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मानसून की चाल: सिस्टम एक्टिव मोड में

Monsoon 2025: मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून द्रोणिका इस वक्त उत्तर-पश्चिम राजस्थान से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है। एक और ट्रफ लाइन बिहार से लेकर ओडिशा तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है, जो बारिश के लिए जिम्मेदार है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, 23 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज भी कई इलाकों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Also Read: Students Union Megha School: शासकीय स्कूल मेघा में छात्र संघ का गठन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button