CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में आज रायपुर से बस्तर तक भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन सतर्क रहें!

CG Weather Update Today: IMD की चेतावनी:छत्तीसगढ़ में 24 से 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश के दक्षिण और मध्य हिस्सों में मूसलधार बारिश हो सकती है। गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ने की आशंका है।

किन जिलों में भारी बारिश का खतरा?

Weather Update: IMD ने बताया कि कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दंतेवाड़ा, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली जैसे जिलों में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा), बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की आशंका है।

Heavy Rain Alert: वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, नारायणपुर, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिलों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम की स्थिति

Weather News: बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है, जो 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

IMD Alert: बिजली गिरने और तेज बारिश को देखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें और सतर्क रहें।

Also Read: CG Savanahi Tihar: सवनाही तिहार: सदियों पुरानी अनोखी परंपरा, सावन का यह महीना भूत-प्रेत, नजर-टोना और अनदेखी शक्तियों के प्रभाव का समय

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button