CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालत, जुलाई की बारिश का टूटा रिकॉर्ड, जानें आज किन जिलों में बरसेगा पानी

CG Weather Update Today: पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के असर से छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर देखा गया है। सावन महीने की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज से रायपुर और आसपास के जिलों में बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है, हालांकि कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बीते 24 घंटों में बचेली और रायपुर में हुई जोरदार बारिश

CG Today Weather News: पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। दंतेवाड़ा जिले के बचेली में 20 सेंटीमीटर और राजधानी रायपुर में 15 सेंटीमीटर से अधिक पानी बरसा है। बस्तर से लेकर रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई है।

रायपुर जिले में टूटा जुलाई महीने की बारिश का रिकॉर्ड

CG Monsoon Update: जुलाई के महीने में रायपुर जिले में बारिश का एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। जिले में इस सीजन में अब तक लगभग 59 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य औसत से 27 प्रतिशत अधिक है। वहीं अगर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में औसतन 59 सेंटीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 12 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा मौसम का नया सिस्टम

CG Today Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, मध्य छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के सीमावर्ती इलाकों के ऊपर सक्रिय गहरा अवदाब अब आगे की ओर खिसक रहा है। इस मानसूनी तंत्र के धीरे-धीरे पूर्वी मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ने की संभावना है। इस बदलाव के कारण छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है।

दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश के आसार

Today Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की वर्षा होगी। हालांकि दुर्ग संभाग और बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Also Read: CG PM Fasal Bima Yojana Last Date: मौसम की मार से बचाएगी फसल बीमा योजना: धान से लेकर इन फसलों का कराएं रजिस्ट्रेशन, मुआवजा पाने इस तारीख तक कराना होगा बीमा, जानें क्या है नियम

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button