
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते शुक्रवार को कई जिलों में बादलों की घेराबंदी और रुक-रुक कर हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की फुहारों के साथ मौसम सुहाना बना रहा।
आज फिर बरसेगा पानी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Today Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। रायपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा और बीजापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होती रह सकती है।
बिजली गिरने का खतरा, सावधानी बरतें
तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान लोग पेड़ों के नीचे या खुली जगहों पर न रुकें और सुरक्षित स्थानों में ही रहें।



