CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रायपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, घर से निकलने से पहले जान ले आज का मौसम अपडेट

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश हो रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर में भी गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और शाम को अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है और वातावरण में ठंडक बनी हुई है।

आज इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Raipur Weather Update: मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कांकेर जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही कुछ इलाकों में वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका भी जताई गई है।

अगले तीन दिन तक ऐसे ही रहेंगे हालात

Today Weather Update: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। रायपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से कम है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

तेज हवा और वज्रपात को लेकर सतर्कता जरूरी

Today Weather News: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है और बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े न हों। सुरक्षा के लिहाज से घरों में ही रहने की सलाह दी गई है, खासतौर पर वज्रपात की संभावना वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Also Read: International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेवार मुख्य अतिथियों की सूची जारी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक करेंगे योग, देखिये आपके जिले में कौन होंगे मुख्य अतिथि

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button